Ticker

6/recent/ticker-posts

सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग

सडको पर उमड़ा राष्ट प्रेम का गौरव

बिरसिहपुर पाली----- आपरेशन सिंदूर के सफल होने पर राष्ट्र के वीर सैनिकों के सम्मान में आज बिरसिहपुर पाली में भारतीय जनता पार्टी के व्दारा आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। विदित होवे कि भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष श्री मती राधा तिवारी के कुशल नेतृत्व में आज   पाली की सडको पर तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो कि सांई मंदिर चौराहे से शुरू कर पाली के मुख्य सडको से गुजरते हुए प्रकाश चौराहे पहुची जहाँ पर यह यात्रा में पाली नगर के पूर्व सैनिकों का सम्मान माल्यार्पण व्दारा किया गया।तत्पश्चात यात्रा आम सभा में तब्दील हो गयी। भारत माता के उदघोष, देश के वीर सपूत सैनिकों के जय घोष से पाली नगरी से गूंज उठी। राष्ट गीतों के गुजांयमान से नगर के हर नागरिक के चेहरे इस स्वाभिमान से खिल उठे । इस तिरंगा यात्रा में पाली नगर के सेवा निवृत्त वीर सपूत सैनिकों ने भाग लेकर इस यात्रा के स्वाभिमान को बहुगुणित बना दिया। देश की सीमा पर देश  का सम्मान बढाने  वाले वीर जवानों में निर्मल शुक्ला, महेन्द्र कुमार शुक्ला, कालू राम मिश्रा, कुलदीप शुक्ला, नरेंद्र सिंह सेंगर, और एस पी यादव शामिल हुए।
यात्रा को संबोधित करते हुए सुदामा प्रसाद विश्व कर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी  ने जिस तरह सेना को खुली छूट देकर आंतकवादियों को नेस्तनाबूत करने की छूट दी और देश की सेना ने जो करतब दिखाया, उससे न सिर्फ पाकिस्तान कुछ घंटो में ही दम तोड़ दी, इससे भारत का सम्मान विश्व पटल पर ऊंचा हुआ है।
तिरंगा यात्रा प्रकाश चौराहे से आगे बढते हुए पाली गेस्ट हाउस तक गया जहाँ पर यात्रा का समापन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं,पूर्व वीर सपूत सैनिक, गणमान्य नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लेकर इस तिरंगा यात्रा का सम्मान बढाया है।


Post a Comment

0 Comments