रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
अनूपपुर — जिले के पत्रकारों के लिए बुधवार का दिन उत्साह और सम्मान से भरा रहा, जब पत्रकार कल्याण परिषद जिला इकाई अनूपपुर की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा और संभागीय अध्यक्ष विजय प्रकाश गौतम के निर्देशन एवं सहमति से जिला अध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह ने की। घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार ओंकार सिंह, पुष्पेंद्र उर्मिलिया और राजा मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। जिले के सक्रिय एवं निर्भीक पत्रकार विनय उपाध्याय को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि अंजय तिवारी और राहुल मिश्रा को सचिव, राजकुमार यादव और कृष्ण कुमार सोंधिया को सह सचिव, तथा चंद्रिका चंद्रा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।ब्लॉक स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर प्रदीप उपाध्याय, जैतहरी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विकास सिंह राठौड़ और पुष्पराजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर संतोष तिवारी की नियुक्ति हुई है।कार्यकारिणी गठन के बाद जिलेभर में पत्रकारों और आम लोगों के बीच खुशी का माहौल है। नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। पत्रकार जगत में इस नई टीम से पारदर्शिता, निष्पक्षता और पत्रकारों के हितों की रक्षा की उम्मीद जताई जा रही है। संगठन के जिला अध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी जिले के पत्रकारों की आवाज बुलंद करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है। वहीं, जिला महासचिव बने विनय उपाध्याय ने भरोसा दिलाया कि वह हर पत्रकार के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।
0 Comments