Ticker

6/recent/ticker-posts

देश प्रेम की अलख जगाने निकला कोयलांचल का प्रतिष्ठित रेड रोज हायर सेकेंडरी स्कूल का काफिला

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

हर घर तिरंगा अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाने 5 हजार घरों में तिरंगा लगाने का है लक्ष्य 

कोयलांचल धनपुरी में स्कूल के बच्चों संग शिक्षकों ने पूरे नगर में निकाला भव्य तिरंगा यात्रा

रेड रोज स्कूल के बच्चों के भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा कोयलांचल नगर 

कोयलांचलवासी भी बच्चों का उत्साह देख हर घर तिरंगा अभियान से हो रहे प्रेरित


शहडोल/ धनपुरी नगर का प्रतिष्ठित रेड रोज हायर सेकेंडरी  इंग्लिश मीडियम स्कूल किसी नाम का मोहताज नही शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाने और देश प्रेम की अलख जगाने वाले स्कूल को पहचान की जरूरत नहीं है आज स्कूल प्रबंधन द्वारा देश की आन बान शान तिरंगे को हर घर पहुंचने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे और उनके साथ में उनके अध्यापक भारत माता का जयकारा लगाते हुए पूरे धनपुरी नगर का भ्रमण कर रहे हैं।

आपको बता दें कि 15 अगस्त से पहले लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए रेड रोज हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल धनपुरी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगे आकर यह कार्य उत्साह से कर रहा है,ताकि लोगो मे देश के प्रति और शहीदों के बलिदान क़ो याद करना और इसी जज्बे क़ो हमेशा कायम रखना हैं। ताकि हमारी आने वाली पीढ़िया सदियों तक इस बात को याद रखें कि हमारे देश के लिए भारत माता के लालो ने अपनी जान की आहुति दी और इस तिरंगे को झुकने नहीं दिया,

रेड रोज हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रमुख श्रीमती रूबी सिद्धिकी ने मीडिया को जानकारी देते हुए यह बताया कि हर घर तिरंगा अभियान आज चल रहा है इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर देश प्रेम की भावना को जागृत करना है, हम लगभग 5 हजार झंडे सभी घरों में लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं धनपुरी नगर ने हमेशा ही देश प्रेम को लेकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है आजादी का महत्व क्या होता है यह हमें तिरंगा सिखाता है, देश सर्वप्रथम है, हमारे देश का संविधान हमारे देश का कानून सर्वोपरि है हमें इसकी इज्जत करना हमारा पहला कर्तव्य है। हमारा मूल उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता के बारे में पूरे विश्व को बताना है, हमारे यहां विभिन्न धर्म संप्रदाय के लोग निवास करते हैं, हमारी और उनकी सब की पूजा पद्धति अलग-अलग है हमारे देश का तिरंगा हम सबको एक करता है, हम सब इस तिरंगे को सलाम करते हैं, वहीं रेड रोज  स्कूल के अध्यापक मोहम्मद खालिद ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आप सब इस पावन पर्व पर अपने घरों में तिरंगा लगाए एवं मध्यप्रदेश शासन के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाते हुए सर्वधर्म सर्वोपरि एकता का परिचय देना है। इस मौक़े पर भारी तादाद मे नगरवासी मौजूद रहे रेड रोज़ हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों मे प्रतिभा कचेर, पूनम तिवारी, रुखसार खान, खालिद इकबाल, अनिल कुमार, प्रभात फेरी मे मौजूद रहे।

भारत माता की जय , जय हिंद जय भारत 


Post a Comment

0 Comments