रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर सोहागपुर व शहडोल नगर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न
शहडोल– हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा अभियान के तहत सोहागपुर व शहडोल नगर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर शहडोल जिले के प्रत्येक मंडलों में बैठकों का दौर जारी है मंगलवार को कमला नगर स्थित अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में सोहागपुर मंडल एवं शहडोल नगर मंडल की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मंचासीन अतिथियों द्वारा पार्टी की परंपराअनुसार कार्यक्रम की शुरुआत में भारत माता एवं भाजपा के पित् पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी एवं जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, भूपेंद्र मिश्रा, महामंत्री संतोष लोहानी, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ,अमित मिश्रा ,सुरेशचंद शर्मा, रमेश कोल, महेश भागदेव, पिंकू शुक्ला,नागेंद्र गोले मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में बैठक की अध्यक्षता सोहागपुर मंडल से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने की एवं शहडोल नगर मंडल से मंडल अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की नगर मंडल की बैठक का मंच का संचालन नागेंद्र गोले ने किया एवं सोहागपुर मंडल की बैठक का संचालन शुभम मिश्रा एवं आभार आशीष तिवारी ने किया बैठक में नगर मंडल शहडोल के पदाधिकारी एवं सोहागपुर मंडल के पदाधिकारी व ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आमजन मानस के साथ तिरंगा यात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से देश भक्ति के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित करते हुए देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्पित रहते हैं
हर घर तिरंगा - तिरंगा यात्रा अभियान के तहत सभी मंडलों के प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराया जाए साथी तिरंगा यात्रा का आयोजन भी भव्यता के साथ मंडलों में किए जाएं एवं मंडलों में शाहिद सैनिकों व पुलिस का सम्मान करें,युद्ध स्मारकों स्वच्छता अभियान चलना है एवं स्वतंत्रता आंदोलन उपरांत सभी स्थान पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित करें एवं मोदी जी की मन बात कार्यक्रम को बूथ एवं शक्ति केंद्र तक 100% सुना जाए एवं प्रत्येक मंडलों में बूथ व शक्ति केंद्रो में संयोजक एवं सहसंयोजक भी नियुक्त करे। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अभियान के तहत खाली स्थान बगीचों एवं अपने-अपने घरों व अन्य जगह में पौधारोपण करने के निर्देश भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा दिए गए।
0 Comments