Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक मे हर घर तिरंगा अभियान के लिए बनी कार्य योजना

 


रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव 

*मंडल स्तर पर सभी घरो मे लगाए जाएंगे तिरंगे- मंडल अध्यक्ष जय श्री कचेर*

आज दिनांक 05/08/2025 को भारतीय जनता पार्टी शहडोल जिलाध्यक्ष *श्री मती अमिता चपरा जी* के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष *श्री मती जय श्री कचेर जी* के नेतृत्व मे आगामी कार्यक्रम *हर घर तिरंगा अभियान एवं 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति* कार्यक्रम की मंडल स्तर पर संचालन की दृस्टि से मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ l

उक्त बैठक मे भाजपा मंडल जयसिंहनगर प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष  भूपेंद्र मिश्रा जी* बैठक प्रभारी के रूप मे उपस्थित रहे l 

बैठक मे भाजपा मंडल जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष श्री मती जय श्री कचेर जी ने सगठनात्मक मार्गदर्शन देते हुए बैठक मे उपस्थिति सभी भाजपा पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ का स्वागत करते हुए आगामी कार्यक्रम के विषय पर चर्चा की l मंडल कार्यसमिति बैठक प्रभारी श्री भूपेंद्र मिश्रा जी ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की आगामी 13 से 15 अगस्त  तक भाजपा मंडल जयसिंहनगर के सभी 32 बूथों के प्रत्येक घर मे तिरंगा लगाना है साथ ही मंडल स्तर पर भव्य रूप से तिरंगा यात्रा के आयोजन को भी संगठन की मंशानुसार आयोजित किया जाना है l हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत मंडल स्तर पर निवासरत सैनिको एवं भूत पूर्व सैनिको को सम्मानित किया जाएगा साथ ही स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर मंडल स्तर पर स्वक्छता अभियान करने के निर्देश भी प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए है l मंडल स्तर पर सभी कार्यक्रमों की कार्य योजना निर्धारित कर सभी कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है l मंडल कार्यसमिति बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री अनुपम द्विवेदी जी ने व्यक्त किया l 

मंडल कार्यसमिति बैठक मे नगर परिसद जयसिंहनगर अध्यक्ष श्री मती सुशीला शुक्ला जी, जिला कार्यसमिति सदस्य पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दीपक केशरवानी जी, मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता, मंडल महामंत्री श्री अनुपम द्विवेदी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री हीरालाल पाल जी, उपाध्यक्ष श्री महेश तिवारी जी, उपाध्यक्ष श्री उमेश गुप्ता जी, उपाध्यक्ष श्री मती रोशनी गुप्ता जी, मंडल मंत्री श्री श्यामकिशोर सिंह जी, मंडल मंत्री श्री ललैया साहू जी, मंडल मीडिया प्रभारी श्री वेद प्रकाश द्विवेदी जी, सोशल मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती देवकी सोनी जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री लाल बहादुर कचेर जी, युवामोर्चा मंडल महामंत्री श्री आनंद जायसवाल जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष श्री किरण साहू जी,पार्षद श्री नीरज शर्मा जी, पार्षद श्री अरूण बंशकर जी, बूथ अध्यक्ष श्री निवास तिवारी जी, बूथ अध्यक्ष श्री नन्दलाल यादव जी, बूथ अध्यक्ष श्री सनत साहू जी, बूथ अध्यक्ष श्री राकेश साहू जी, बूथ अध्यक्ष श्री दिलीप पयासी जी, बूथ अध्यक्ष श्री विपिन सिंह जी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे l


Post a Comment

0 Comments