Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय नरेंद्र दुबे जी पंचतत्व में हुए विलीन

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

नरेंद्र दुबे जी के दुःखद निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

भाजपा जिला अध्यक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नरेंद्र दुबे जी के निधन पर जताया शोक

शहडोल :- लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय नरेंद्र दुबे जी पंचतत्व में हुए विलीन दुःखद निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर भाजपा जिला अध्यक्ष ने वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नरेंद्र दुबे जी के निधन पर जताया शोक

भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा की हम सभी के मार्गदर्शक प्रखर वक्ता वरिष्ठ भाजपा नेता लोकतंत्र सेनानी श्री नरेंद्र दुबे जी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, किन्तु उनके दिखाए रास्ते, उनके साथ बिताये पल हमारे जीवन की पूंजी बनकर हमें निरंतर प्रेरणा प्रदान करते रहेगी.

मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की ओर से उनके श्री चरणों मे अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए, उन्हें विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करती हूं

मैं दुख की घड़ी में ईश्वर प्रार्थना करती हूं की दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं।

लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र दुबे जी का ज़िला चिकित्सालय शहडोल मे इलाजरत रहने के दौरान शनिवार कि रात लगभग 10.00 बजे दुःखद निधन हो गया

वहीं रविवार की सुबह भाजपा की वरिष्ठ नेता लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय नरेंद्र दुबे जी के पार्थिव शरीर को उनके बुढार रोड स्थित निज निवास से अंतिम यात्रा निकल गई स्वर्ग श्री नरेंद्र दुबे जी के अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम नागरिक अंतिम यात्रा में शामिल होकर बुढार रोड स्थित शांतिवन में पहुंच कर दी श्रद्धांजलि…

*गॉड ऑफ ऑनर के साथ दी गई श्रद्धांजलि*

बुढार रोड स्थित शांतिवन में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मीसाबंदी स्व.नरेंद्र दुबे के दुखद निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

कलेक्टर ने शांतिवन श्मशान, बुढार रोड शहडोल पहुँचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

स्व. नरेंद्र दुबे के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया 

वही स्वर्गीय नरेंद्र दुबे जी के पार्थिव शरीर शव का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान के साथ उनके बड़े बेटे अमित दुबे गोल्डी द्वारा मुख्यअग्नि दी गई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने बताया कि सन 1970 के दशक मे संयुक्त शहडोल जिले मे, छात्र राजनीति की अलख जगाने वाले, उस दौर के तेज तर्रार, संघर्षशील छात्र नेता रहे, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री नरेंद्र दुबे जी ने संवैधानिक मूल्यों को सर्वोपरि रख कर, मातृभूमि की सेवा मे सपर्पित उनका जीवन हमेशा संघर्षप्रद रहा है

तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मती इंदिरा गाँधी द्वारा जून 1974 मे देश मे लगाए गए आपातकाल का पुरजोर विरोध कर, 18 वर्ष की अल्प अवस्था मे सैकड़ों युवाओं को साथ लेकर श्री नरेंद्र दुबे आपातकाल जैसे काले कानून के खिलाफ सड़क पर लड़ाई लड़े फलस्वरूप उन्हें गिरफ्तार कर MISA ATC मे जेल मे डाल दिया गया. तरह तरह की यातनायें दी गई, लेकिन

जेल मे डालने के बावजूद भी उनका आत्म विश्वास कभी कम नहीं हुआ वे जेल के भीतर रह कर भी उन्होंने आपातकाल जैसे काले कानून का विरोध जारी रखा. 19 महीने बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया.

जनता दल से राजनैतिक यात्रा प्रारम्भ करने वाले, श्री नरेंद्र दुबे भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष सहित अनेक जिम्मेदारी पूर्ण पद पर रहकर, संगठन कार्यों मे लगातार सक्रिय रहे हैँ, पार्टी के अति वरिष्ठतम नेता के रूप मे उनका महत्वपूर्ण स्थान रहा

श्री नरेंद्र दुबे हमेशा पीड़ित एवं कमजोर व्यक्तियों के साथ खड़े रह कर उन्हें  हर संभव सहयोग प्रदान करने मे अग्रणी रहे।

लोकतंत्र सेनानी वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय नरेंद्र दुबे जी के निधन पर इन्होंने जाते शोक भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष लोहानी, मनोज गुप्ता, राकेश सोनी, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, प्रकाश जगवानी, सुशील शर्मा, राजाराम पांडे, राजेंद्र गौतम अंकुश शर्मा, अमित गुप्ता बंटी, आदित्य चपरा, रवींद्र वर्मा, सुनील मिश्रा, चंद्रेश द्विवेदी, जानू छाबड़ा, पिंकू शुक्ला, सुमित पाठक, मीनू सिंह, सूर्यकांत मिश्रा, प्रकाश सोनी, संतोष रावत, मनीष गुप्ता, सोनू जायसवाल, संतोष मिश्रा काका, मनीष पांडे, सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि।


Post a Comment

0 Comments