Ticker

6/recent/ticker-posts

पंचायत चुनाव में निर्विरोध संपन्न

 


रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा

जनपद सदस्य के पद पर पुष्पलता सिंह की ताजपोशी 

बिरसिंहपुर पाली --- त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत के उपचुनाव में पाली जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 08 के रिक्त पद पर ममान ग्राम पंचायत की पुष्पलता सिंह ने निर्विरोध चुनाव जीतने में कामयाबी हासिल की है। बताया जाता है कि इसके साथ ही मंगठार ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 के रिक्त पद पर राकेश सिंह सेमरिया ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 से  देव शरण बैगा, मुदरिया ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 1 से मेल कुमार और वार्ड क्रमांक 17 से श्रीमती कृष्णा सिंह  को निर्विरोध चुनाव जीतने में महारत हासिल कर ली है।

विदित होवे की पाली जनपद पंचायत के जनपद सदस्य पर निर्वाचन जनपद सदस्य सुश्री  पुष्प लता सिंह पहली बार चुनाव मैदान में उतरी थी ,और निर्विरोध चुनाव जीतने में सफल हुई है।

पुष्पलता सिंह आदिवासी समाज की शिक्षित युवती है आप पूर्व  जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री ज्ञानवती सिंह की भतीजी है। आपके पिता जी वन विभाग में उप वन परिक्षेत्र अधिकारी और माँ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। इस चुनाव को ज्ञानवती सिंह से जोडकर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि वर्तमान में ज्ञानवती सिंह की जनप्रतिनिधि के रूप में  सक्रिय भागीदारी क्षेत्र में न होने के कारण जन मानस में रिक्तता व्याप्त थी, और उसके लिए जनपद सदस्य का रिक्त पद बरदान के रूप में क्षेत्र के लोग सौंपना चाहते थे। पुष्पलता को जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित कराने के पीछे क्षेत्र की जनता का लगाव के रूप में माना जाता है। राजनैतिक हलको में इस चुनाव से खलबली मच गयी है और ज्ञानवती की जनता के जुडाव का एहसास करा दिया  है।

पुष्पलता सिंह ने बातचीत में इस जीत का श्रेय जनता को देते हुए बताया की क्षेत्र की जनता का पूरा ध्यान रखा जायेगा, और उनकी मांग के अनुरूप जन हित के कार्यों को प्राथमिकता से कराने का काम किया जायेगा।


Post a Comment

0 Comments