रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
अनूपपुर । भारतीय गण वार्ता भगवा पार्टी जिला अनूपपुर के प्रवक्ता धर्मेंद्र काँत तिवारी ने बताया कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए आयात टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) ने अपने राजनीतिक और सांकेतिक आंदोलनों की सफलता बताया है। भगवा पार्टी ने पूर्व में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में सांकेतिक अर्थी निकालने और तेरहवीं भोज जैसे प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किए थे। भगवा पार्टी का कहना है कि इन आयोजनों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह संदेश गया कि भारत के व्यापारिक हितों के साथ अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भारत के हित में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में टैरिफ को और कम किए जाने की संभावना भी बन सकती है। शुक्ला ने कहा कि पार्टी आगे भी महिलाओं किसानों, उद्योगों और व्यापारियों के हितों एवं सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए इसी तरह संघर्ष करती रहेगी।


0 Comments