रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण 31 लोगों की दर्दनाक व प्रशासनिक मौत हो गई।
इतनी बड़ी जनहानि के बावजूद राज्य सरकार द्वारा संवेदनहीनता दिखाते हुए हर्ष एवं उत्सव मनाया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है। इसी तरह लगातार दूषित पानी के सेवन से धनपुरी नगर पालिका में भी कई लोगों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर में दो दो फिल्टर प्लांट होने के बावजूद दुर्भाग्य है जनता का की उन्हें शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जगह ख़ुश्बूदार पानी से नहाने की व्यवस्था कराई जा रही है।
इस गंभीर जनहित मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर दिनांक 8 फरवरी (रविवार) को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बुढ़ार द्वारा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
जिसमें सभी पाँचो मंडलम के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहेंगे ।
यह विरोध प्रदर्शन मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों को न्याय तथा धनपुरी नगर में स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था की मांग हेतु किया जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी जनहित की लड़ाई में जनता के साथ खड़ी है।
जय कांग्रेस – जय हिंद।


0 Comments