Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम बांसा में 21 फरवरी से बहेगी भक्ति की गंगा, श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियाँ पूर्ण

 


रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव 

जयसिंहनगर : क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए हर्ष का विषय है कि ग्राम बांसा,में सर्वजनिक स्थान मे भव्य श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन होने जा रहा है। यह आध्यात्मिक आयोजन दिनांक 21-02-2026 से 28-02-2026 तक चलेगा।

 *कलश यात्रा से होगा शुभारंभ:21 तारीख को*निकलेगी भव्य कलश यात्रा* 

कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र की मांताये बहने एवम कथा प्रेमी पारंपरिक वेशभूषा में मंगल कलश धारण कर भ्रमण करेंगी। इसके पश्चात विधिवत पूजन के साथ कथा का शुभारंभ होगा।

 *विद्वान कथावाचक राष्ट्रीय संत स्वामी जगदीसा नन्द जी महाराज करेंगे अमृत वर्षा:* 

इस दिव्य आयोजन में सुप्रसिद्ध कथावाचक राष्ट्रीय संत स्वामी जगदीसा नन्द जी महाराज अपने मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भागवत महात्म्य का वर्णन करेंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

 *मुख्य आकर्षण:* 

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा के दौरान श्री मदभागवत कथा महात्म, ध्रुव चरित्र, जड़भरत कथा, अजामिल प्रहलाद कथा,पूतना बध बाललीला गोवर्धन पूजा ,सुदामा चरित्र परिक्षित जन्म कपिल चरित्र ,भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग और रुक्मिणी विवाह जैसे प्रसंगों को धूमधाम और सजीव झांकियों के साथ मनाया जाएगा।

 *भक्तों से अपील* :

आयोजक मंडल एवं समस्त ग्रामवासिओ ने समस्त धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया है। कथा के अंतिम दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments