रिपोर्ट @प्रवीण तिवारी
विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं,सड़कों की मरम्मत,पेयजल आपूर्ति,सहित अन्य योजनाओं के शीघ्र निस्तारण अधिकारी को निर्देश
उमरिया:------ मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र की नेत्री 6-वी बार की लोकप्रिय विधायक शुश्री मीना सिंह जी का मुख्य उद्देश्य हैं कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना, ग्रामीण समस्याओं का मौके पर निराकरण करना।विधायक शुश्री मीना सिंह जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप “गाँव की समस्या, गाँव में समाधान” अभियान के तहत विधायक जी ने सतत रूप से उमरिया जिले मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास पाली के ग्राम पंचायत,भिम्माडोंगरी,अमिलिहा,बकेली,चौरी,बड़वाही,बंधवाबारा,सहित अन्य गाँव की दौरा कर वहां के प्रतिनिधियों और सरपंच ग्रामीण जनों के साथ बैठकर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए उस दौरान यह भी देखा गया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगो का कहना है कि हम लोगो को अधिकारियों के दप्तर का चक्कर नही लगाना पड़ता क्यो की हमारी विधायक खुद गाँव-गाँव मे जन चौपाल लगाकर जन सस्मया का समाधाम गाँव मे ही हो जाता है।
विधायक जी के जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य
अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सीमावर्ती या सुदूर गांवों (अंतिम छोर) का दौरा कर वहां की मूलभूत सुविधाओं का आकलन करना,तत्काल समस्या निराकरण ग्रामीणों की जिज्ञासाओं और समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान का प्रयास करना।
सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण तक पहुँच रहा है कि नही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं (जैसे- VB-G RAM G, को लेकर ग्रामीणो के साथ बैठक कर मुख्य चर्चा, आयुष्मान योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को समय पर मिले, लाडली बहना योजना से लाभान्वित बहनों के आत्मनिर्भर बनाना,विकास कार्यों का शिलान्यास/भूमिपूजन नए भवन, सड़क निर्माण,पुल निर्माण सहित अन्य ग्रामीणो की मांग को पूरा करना सीधे जनता से संवाद कर विकास के रोडमैप के लिए सुझाव लेना इस उद्देश्य के साथ क्षेत्र के विकाश के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर जन चौपाल लगाकर समस्या का समाधाम कर ग्रामीण को सरकार की योजनाएं शत प्रतिशत पहुँचे जिसके लिए विधायक जी हमेशा प्रयासरत रहती हैं।


0 Comments