रिपोर्ट @प्रवीण तिवारी
चार माह से नही मिला वितरकों का कमीशन
उमरिया:---- मध्यप्रदेश में इन दिनों साशकीय उचित मूल्य की दुकान में जहां सर्वर न चलने से ग्रामीण भुगत रहे हैं तो वही अब साशकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित कर रहे वितरकों के ऊपर आर्थिक संकट बनता जा रहा है। बता दे उमरिया जिले सहित पाली ब्लॉक में कस्बे सहित क्षेत्र में स्थित उचित मूल्य की दुकानों के डीलर पात्र लोगों को अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ गरीब कल्याण योजना के तहत प्रधानमंत्री की ओर से आवंटित निः शुल्क गेहूं,चावल शक्कर नमक सहित अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण कर रहे हैं। इसके बावजूद डीलरों को करीब 04 माह से कमीशन नहीं मिला है। जिससे डीलरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।होली पर्व नजदीक होने पर परिजनों के साथ होली मनाने को लेकर भी आर्थिक परेशानी बनी हुई है। उमरिया जिले के वितरक कई बार अवगत करा चुके राशन डीलर राशन डीलर कई बार मुख्यमंत्री, रसद विभाग के मंत्री कमिश्नर को भी ज्ञापन पत्र अपनी मांग पत्र सौप चुके हैं, लेकिन आश्वासन के सिवा अभी तक बकाया चल रहे कमीशन का भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसे में डीलरों को भुगतान नहीं हो पाने से होली का पर्व भी उधार में मनाना पड़ सकता है। पात्र परिवारों को सरकार की योजनाओं के गेहूं, चावल,शक्कर नमक आदि का बिना मासिक पगार वितरण करने वाले राशन डीलर को बोनस तो दूर वास्तविक कमीशन का भी भुगतान नहीं हो सका है, जबकि राज्य कर्मचारियों को बोनस दिया जा रहा है।



0 Comments