Ticker

6/recent/ticker-posts

शबे कद्र के मौके पर नूरी मस्जिद में इमाम साहब और खिदमतगारों का सम्मान

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

धनपुरी, शहडोल।माहे रमजान की सबसे बरकत और फज़ीलत वाली रात शबे कद्र के मौके पर नूरी मस्जिद कमेटी द्वारा मस्जिद के पेश इमाम और खिदमतगारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नूरी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना सगीर साहब का कमेटी के सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।

बताया गया कि मौलाना सगीर साहब ने पूरे माहे रमजान में मस्जिद में तरावीह की नमाज़ पढ़ाई और नमाज़ियों को दीन की बातों से अवगत कराया। उनके इस सराहनीय योगदान को देखते हुए शबे कद्र की मुबारक रात पर नूरी मस्जिद कमेटी द्वारा उनका सम्मान किया गया।

इसके साथ ही मस्जिद की सेवा में लगे खिदमतगारों को भी कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। मस्जिद में इबादत के लिए पहुंचे नमाजियों का भी कमेटी के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

नूरी मस्जिद कमेटी के सदर शाहनवाज अंसारी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। वहीं समाजसेवी हाजी यूनुस खान द्वारा शबे कद्र के मौके पर सभी रोजेदारों और नमाजियों के लिए भोजन एवं रात्रि सहरी की व्यवस्था कराई गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे और सभी ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की।

Post a Comment

0 Comments