Ticker

6/recent/ticker-posts

कल शनिवार को शाही इलाही ईदगाह पाली रोड में 9 बजे ईदुल फितर की नमाज़ होगी अदा

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

नेशनल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी शहडोल के अध्यक्ष और जिला मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष शान उल्ला खान  ने बताया कि शनिवार को शाही इलाही ईदगाह पाली रोड में 9 बजे ईदुल फितर की नमाज़ अदा की जाएगी  पेश इमाम जनाब हाफिज इरफान साहब के द्वारा नमाज अदा  कराई जाएगी  सोहागपुर अंजुमन कमेटी के सरपरस्त हाजी हमीदुल्ला खान  सफी उल्ला खान   सूफियान खान  और अंजुमन कमेटी के सदस्यों के देखरेख में पूरी तैयारी कर ली गई  जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के लिए टेंट  कुर्सी  पानी  नाश्ता की इंतजाम ईदगाह में रहेगा शान उल्ला खान ने सभी जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि सब लोग सोहागपुर ईदगाह  में आकर ईद की मुबारक बाद दे और ईद की दुआ जो देश के लिए होती है उसमें शरीक हो इसी क्रम में शहडोल ईदगाह  में 9 बजे नमाज अदा की जाएगी पेश इमाम होंगे मौलाना आरिफ साहब नूरी मस्जिद पुरानी बस्ती में   बजे होगी नमाज मरकज तालीमुल इस्लाम मस्जिद मदरसा शहडोल में 8 45 में होगी इसी तरह सब मस्जिदों  में नमाज अदा की जाएगी 1 माह रमजान के रोजा रखने के बाद ये ईदुल फितर की नमाज अदा होती है  शान उल्ला खान ने और पूरे शहडोल के मुस्लिम समाज के लोगों ने सभी को मुबारक बाद दी है।



Post a Comment

0 Comments