Ticker

6/recent/ticker-posts

नूरी मस्जिद मैदान धनपुरी में ईद-उल-फितर की नमाज 21 मार्च को सुबह 8:30 बजे होगी अदा

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

धनपुरी। माहे रमजान उल मुबारक अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसके बाद ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाएगा। इस संबंध में नूरी मस्जिद धनपुरी के सदर शाहनवाज अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च, शनिवार को सुबह 8:30 बजे नूरी मस्जिद मैदान में ईद की नमाज इमाम साहब द्वारा अदा कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि नमाज को लेकर मस्जिद कमेटी द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नमाज के बाद मुल्क में अमन, सुकून और शांति के लिए विशेष दुआ की जाएगी।

मस्जिद कमेटी की ओर से समस्त मुस्लिम समाज से अपील की गई है कि समय का विशेष ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में मस्जिद परिसर में पहुंचकर नमाज में शिरकत करें।


Post a Comment

0 Comments