Ticker

6/recent/ticker-posts

नवनियुक्त महासचिव दिनेश अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

 


रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव 

*प्रांताध्यक्ष मुरैना के लिए रवाना*


भोपाल। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के नवनियुक्त महासचिव साथी दिनेश अग्रवाल ने 14 मार्च को शहडोल से भोपाल आकर अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रमजीवी साथियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया।

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश कार्यालय में साथी दिनेश अग्रवाल द्वारा कार्यभार संभालने के अवसर पर प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष साथी रामकिशोर अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष साथी शिशुपाल सिंह तोमर, सदस्यता अभियान/ छानबीन समिति के संयोजक सरल भदौरिया, सह संयोजक दया प्रसाद, शासन और संगठन समन्वय समिति के सह संयोजक सुनील त्रिपाठी, छतरपुर संभाग अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, महासचिव प्रतीक खरे, भोपाल जिला इकाई अध्यक्ष जतिन मिडोरे, महासचिव मोईन खान, उपाध्यक्ष अब्दुल मुख्तार खान, उपाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, सचिव पंकज श्रीवास्तव और कार्यकारिणी सदस्य अनुपम राय सहित बड़ी संख्या में श्रमजीवी साथी उपस्थित थे। सभी ने नवनियुक्त महासचिव साथी दिनेश अग्रवाल का पुष्प मालाओं से स्वागत कर उनके बेहतर कार्यकाल की उम्मीद जताते हुए शुभकामनाएं दी। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया जी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने श्री भदौरिया का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यभार संभालने के बाद नवनियुक्त महासचिव साथी दिनेश अग्रवाल प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के साथ मुरैना एवं सबलगढ़ सम्मेलनों में शामिल होने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस से मुरैना के लिए रवाना हो गए। जहां हम सब साथियों ने उन्हें स्टेशन रानी कमलापति जाकर बिदा किया।


Post a Comment

0 Comments