Ticker

6/recent/ticker-posts

पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर मे आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

 


रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव 

जिला शहडोल मध्य प्रदेश में  पीएम उषा योजना मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा प्रायोजित एवं समाजशास्त्र विभाग के द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला जिसका विषय भारतीय जनजातियों में कलाएं एवं हस्तशिल्प प्राचीनता से नवीनता तक विषय पर दिनांक 12/03/ 2026 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विभिन्न महाविद्यालयों से पधारे हुए अतिथियों का स्वागत बुके एवं बैज के द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा आशीर्वचन के रूप में जनजाति परंपराओं के बारे में बताया गया।मुख्य  अतिथि के रूप में डॉक्टर नीलिमा खरे विभाग अध्यक्ष समाज कार्य विभाग पंडित शंभूनाथ शुक्ल यूनिवर्सिटी शहडोल के द्वारा जनजातियों के काष्ठ शिल्प के महत्व के बारे में बताया गया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर मनोज कुमार सिंह प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना के द्वारा जनजातियों की परंपराओं के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम में विषय पर प्रकाश डॉक्टर प्रीति रजक समाजशास्त्र विभाग के द्वारा डाला गया। मुख्य वक्ता का परिचय वाचन डॉक्टर तबस्सुम शेख हिंदी विभाग के द्वारा किया गया।कार्यक्रम  में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर विनोद रस्तोगी प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना के द्वारा गोंड जनजाति, बैगा जनजाति  के कलाकारों के द्वारा लोकल से वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने एवं दुर्खीम के इडास एवं इथास की अवधारणा तथा कोहबर प्रथा के बारे में  विस्तार से बताया गया। विशिष्ट वक्ता का परिचय वाचन श्री भगवतराज बरमैया राजनीति विभाग के द्वारा किया गया। विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित डॉक्टर ए.डी. बघेल सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र विभाग शासकीय राजमाता विजया राजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय कवर्धा जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ के द्वारा जनजातियों की जीवन शैली एवं नृत्य कला, गोदना कला के जीवंत उदाहरण के द्वारा विस्तार से बताया गया। सर के उद्बोधन में कहा गया कि मैं छत्तीसगढ़ से आया हूं यदि छत्तीसगढ़ मेरी मां है तो मध्य प्रदेश मेरी बड़ी मां है और मैं अपनी बड़ी मां की गोद में आया हूं। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रमिला वास्केल सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र विभाग के द्वारा किया गया एवं आभार एवं धन्यवाद पीएम उषा प्रभारी श्री गजेंद्र परते विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र के द्वारा किया गया। कार्यक्रम  में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं  द्वारा जनजाति कलाओं एवं जनजातियों के द्वारा उपयोग की जाने वाली दैनिक वस्तुओं एवं चित्रकला की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा जनजातीय नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही।



Post a Comment

0 Comments