Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रस्फुटन समितियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 


रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव 

शहडोल जयसिंहनगर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला शहडोल के समन्वयक विवेक पाण्डेय के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक ऋत्विकदास मिश्रा के मार्गदर्शन में सेक्टर क्रमांक 01 जयसिंहनगर जान्हवी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति दरैन के सौजन्य से सोमवार 09 मार्च 2026 को जनपद पंचायत जयसिंहनगर सभागार में प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ बृजेन्द्र सिंह चंदेल के मुख्य आतिथ्य में मां भारती के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत में ही प्रस्फुटन समितियों के गठन एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी। 

*पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हमारा उद्देश्य- विवेक पाण्डेय* 

कार्यक्रम में उपस्थित जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय ने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के कार्यकर्ताओं की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विशेष अवसरों को यादगार बनाने वृक्षारोपण का सुझाव देते कहा कि हम पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं जो हमारी संस्कृति के बिल्कुल विपरीत है, इसलिए हमें अपने खास मौकों जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे दिनों को यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए। इससे हमारी यादें भी रहेंगी और प्रकृति भी संतुलित रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को अल्पाहार प्रदान किया गया। परामर्शदाता डॉक्टर ओमप्रकाश शुक्ला एवं सत्यम तिवारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गयी। 

*प्रमाण पत्र किए वितरित*

नवांकुर योजनांतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में सहभागिता निभाने वाले समस्त प्रशिक्षणार्थियों को डायरी,पेन एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

*ये रहे मौजूद*

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश जन अभियान के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय, एसडीओ बृजेन्द्र सिंह चंदेल, ब्लॉक समन्वयक ऋत्विकदास मिश्रा, जान्हवी शिक्षा समिति के संचालक पवन तिवारी, परामर्शदाता डॉक्टर ओमप्रकाश शुक्ला एवं सत्यम तिवारी सहित काफी संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments