रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
कार्य कुशलता का अघोषित पुरूस्कार
जनपद के कार्यों में कसावट की तैयारी
उमरिया--- उमरिया जिले की सबसे बड़ी जनपद पंचायत करकेली के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के पद पर आर ई एस के एज्यूकेटिव इंजीनियर ऋषभ शुक्ला को इस दायित्व के साथ सी ई ओ की नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। यह कांटों भरा ताज उनकी कुशल कार्य शैली दक्षता और चुनौती पूर्ण कार्यों कि सफलता की मंजिल के बदले में मिले पुरूस्कार के रूप में देखा जा रहा है। जानकर और उनके समीपस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री शुक्ला अपने दायित्व का जिस कुशलता , और तत्परता के साथ निभाया है जिससे वह जिला प्रशासन का मन जीत लिया है। विदित होवे की जनपद पंचायत करकेली एक लंबे समय से मूल रूप से मुख्य कार्य पालन अधिकारी की अनुपस्थिति से जुझ रही है। यहाँ पर श्री मती प्रेरणा सिंह के बाद यह जनपद पंचायत प्रभारियों के भरोसे संचालित होती रही है, और इन प्रभारी राज में ऋषभ जी ही अधिकांश प्रमुख कार्यों को मंजिल तक पहुचाते रहे हैं। बताया जाता है की राज्य स्तरीय अभियान और राष्ट्रीय अभियानों में जिस सहजता के साथ काम करने की इंजीनियरिंग , तजुर्बा उनमें देखने को मिलती है, वह कम ही दायित्व वान लोगों में देखने को मिलती है। इन्ही सब असहज उपलब्धियों के परिणामस्वरूप शुक्ला जी को नयी जिम्मेदारी सौंप कर जिला प्रशासन ने उन्हें एक नयी अग्नि परीक्षा में लगा दिया है, अब बारी उनकी है की वह एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में भी उसी कुशलता के साथ कसौटी पर खरे साबित हो।
मालुम होवे की करकेली जनपद पंचायत न सिर्फ जिले की सबसे बड़ी जनपद पंचायत है, इसके साथ ही इस जनपद की भौगोलिक स्थिति भी समतलीय न होकर पहाड़ी विषमताओं और वनांचल क्षेत्रों से आच्छादित है इसकी सीमायें एक तरफ कटनी जिले की सीमा तो दो सिरे डिण्डौरी जिले की सीमा से लगे हैं, यहाँ तक की जनपद की बिछिया ग्राम पंचायत तो डिण्डौरी जिले को पार करके पहुचा जाता है। वही पर करकेली जनपद पंचायत में उमरिया नगर बीचों बीच स्थित है जिस कारण से जिले भर के प्रशासनिक अधिकारियों, राजनेताओं और सभी राजनैतिक दलों की नजर सदा, बराबर बनी रहती है । इन सारी चुनौतियों को आप को उसी सादगी, ईमानदारी, तत्परता के साथ निभाना होगा। जनपद में उनकी टीम है, वह हर एक चेहरे से वाकिफ है की किसमें कितनी काबिलियत है, किन मोहरों को कहा लगाना है, इस बाखूबी से वह चिर परिचित हैं, काम करने की उनकी लगन, बारीकियों को परखने की कला से भरपूर श्री शुक्ला एक सफल मुख्य कार्य पालन अधिकारी साबित होंगे, ऐसी शुभेच्छा उनके कार्य शैली को देखते हुए दी जा रही है ।



0 Comments