Ticker

6/recent/ticker-posts

म.प्र. विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंधार जी का उमरिया आगमन 9 मार्च को

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

*किसान,मजदूर , आदिवासी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे*

*कांग्रेस जनों से कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील-नईम*

उमरिया- कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मो0 नईम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि म. प्र.  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंधार जी का 9 मार्च  सोमवार को उमरिया आगमन हो रहा है।

नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंधार जी जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया द्वारा पुराने बस स्टैंड उमरिया में आयोजित किसान, मजदूर, आदिवासी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता मो0 नईम ने बताया कि म.प्र. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंधार जी का 9 मार्च दिन सोमवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे उमरिया आगमन हो रहा है पुराने बस स्टैंड उमरिया में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किसान मजदूर आदिवासी सम्मेलन को नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंधार जी सम्बोधित करेंगे  कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस पदाधिकारीगण, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण, मण्डलम,सेक्टर के अध्यक्षगण व पदाधिकारीगण तथा समस्त मोर्चा संगठन के अध्यक्षगण व पदाधिकारीगण सहित उमरिया जिले के वरिष्ठ नेतागण, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं जनप्रतिनिधिगणो की  उपस्थित रहेंगी।

कांग्रेस प्रवक्ता मो0 नईम ने समस्त कांग्रेस जनों से पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि जिला कांग्रेस  द्वारा आयोजित किसान, मजदूर,आदिवासी सम्मेलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का कष्ट करें।


Post a Comment

0 Comments