Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्राम दरैन स्थित बीहर धार मंदिर बिहरेश्वर शिव धाम के आंगन में श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन

 


रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव 

शहडोल/जिले के जयसिंहनगर जनपद क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत *दरैन के बीहर धार मंदिर बिहरेश्वर शिव धाम* के आंगन पर 11 कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ का विशाल व भव्य आयोजन *दिनांक 16 मई 2026 ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अमावस्या* से प्रारंभ होने जा रहा है।जिसमें विश्व यज्ञ सम्राट श्री श्री 108 श्री श्री करुणा शंकर जी महाराज इस यज्ञ के यज्ञ आचार्य रहेंगे।यज्ञस्थल में सुश्री साक्षी जी किशोरी जी के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा प्रतिदिन 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी।


बताया जा रहा है कि यज्ञ नारायण के मंडप में विश्व के प्रमुख ज्योतिषाचार्य श्री श्री 108 श्री श्री एस्ट्रो गोपाला जी महाराज, बांके बिहारी मंदिर के प्रमुख पुजारी जी महाराज महामंडलेश्वर श्री श्री 108 श्री श्री नीलमणि जी महाराज,गोवर्धन पीठाधीश्वर श्री श्री 108 श्री श्री अवध जी महाराज, विश्व के गौरवशाली प्रतिभाशाली भारतीय संस्कृति की छवि को विश्व में गौरवान्वित करने वाले *बागेश्वर धाम के श्री श्री 108 श्री श्री धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज जी* तथा भारत के जाने-माने संत योगी जन महात्मा तपस्वी जनों का आगमन होने जा रहा है।इस क्षेत्र के बीहर धार मंदिर में विराजमान साक्षात विहरेश्वर शिव जी कृपा से धाम के आंगन आने वाले तपस्वी संतो के आने से सभी को दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ व आशीर्वाद तो प्राप्त होगा ही उनके दर्शन मात्र से ही पूरा क्षेत्र धन्य होगा। बताया जा रहा है कि जयसिंहनगर क्षेत्र का यह पहला अवसर होगा जहां ऐसे बड़े - बड़े तपस्वी व विद्वान संतो का समागम होगा।आयोजनकर्ताओं व क्षेत्रवासियों की अपील है कि बीहर धार मंदिर विहरेश्वर शिव धाम के आंगन में होने वाले विष्णु महायज्ञ में सम्मिलित होकर अपने आप को धन्य मानकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।


Post a Comment

0 Comments