रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न
बिरसिंहपुर पाली -- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस देश के साथ आज पाली मंडल में अत्यंत सादे एवं गरिमा मय माहौल में संपन्न कराया गया। पाली मंडल के स्थापना दिवस पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती राधा विजय तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पाली मंडल के प्रभारी अमृत लाल जयसवाल,मंडल महामंत्री विमल अग्रवाल,वरिष्ठ नेता कालिका भैया उर्फ बहादुर सिंह ने सर्व प्रथम भारत माता, पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात एक बैठक कर विश्व की सबसे बड़े दल के गठन से लेकर आज तक विकास गाथा पर विस्तार से चर्चा की गयी।
मंडल महामंत्री विमल अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गठन वर्ष 1980 में 6 अप्रैल को मुम्बई में अटल बिहारी बाजपेयी के अगुवाई में हुआ, और प्रथम अध्यक्ष की कमान संभाली थी, तब से एक बिंदु से आज हमारा दल विशाल सिंधु का रूप धारण कर विश्व का सबसे दल का गौरव हासिल किया है। अगले वक़्ता के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता बहादुर सिंह ने कहा की यद्यपि भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था, पर इसका इतिहास जनसंघ से होते हुए जनता पार्टी से जुडा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी का उदय से लेकर विशाल वट वृक्ष का एक गौरव भरा इतिहास है। स्थापना दिवस पर अमृत लाल जयसवाल ने अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के उदय और उसके विकसित होने में आने वाली चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम को
अंत्योदय समिति अध्यक्ष नरेश बर्मन और राजकुमार खरे ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का आभार प्रर्दशन मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी ने उपस्थित जन समुदाय को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा की भाजपा संकल्प आधारित दल है और वह त्याग, तपस्या और बलिदान के सिद्धांतों के को लेकर चली थी और उसी के बल पर विश्व की सबसे बडे़ दल बनकर देश के 22 राज्यों और देश में राज कर रही है। हमें गौरव है कि हम इस दल में काम करने का सुअवसर मिला है।मण्डल अध्यक्ष राधा तिवारी महामंत्री विमल अग्रवाल,बहादुर सिंह, ,पार्षद घनश्याम कुशवाहा,भरत प्रजापति ,राज कुमार खरे,भोला विश्वकर्मा,समय लाल साहू ,नरेश बर्मन, देवी सिंह,श्रीमती रूपा खरे,सुरेश विश्वकर्मा,भीम सिंह,लालजी यादव एवं समस्त कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


0 Comments