Ticker

6/recent/ticker-posts

संतोष गौतम शिक्षक का हृदय गति से हुआ निधन

 


रोता - बिलखता परिवार छोड़ गयें 

उमरिया -- उमरिया जिले के शिक्षा विभाग में जाने पहचानेे सुप्रतिष्ठित शिक्षक संतोष गौतम का आज हृदय गति रूक जाने के कारण उन्होंने उमरिया रेलवे स्टेशन में अंतिम साँस ली। श्री गौतम सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय उमरिया में पदस्थ होकर काम कर रहे थे, वह आज डी पी सी के प्रभार में थे ‌, और शहडोल स्थित अपने निवास से चिरमिरी कटनी शटल से उमरिया कार्यालय आ रहें थे और वह प्लेट फार्म दो से एक सीढ़ी चढकर आये और प्लेट फार्म एक में  उनके सीने में दर्द हुआ और देखते ही देखते उनकी सांस रूक गयी। अचेत अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया, जहाँ पर चिकित्सो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विदित होवे की संतोष गौतम अपनी सेवा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में गणित बिषय में उच्च शिक्षक के रूप में सेवा शुरू की थी, और वर्ष 2009 तक विद्यालय में सेवा दी, तत्पश्चात बी आर सी करकेली में सेवा दी । वर्तमान में आप सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में कार्यरत रहे हैं। आप स्वच्छ छबि, कर्मण और विषय विशेषज्ञ माने जाते हैं। श्री गौतम जी के परिवार में एक बेटी आंचल और उनकी पत्नी ही है। आप मूल रूप से जिले के न्यू दरबार के गौतम परिवार से है, जहाँ पर कल उनकी अंत्येष्टि होगी। 

श्री गौतम के निधन की खबर पूरे जिले को स्तब्ध कर परिवार और उनके मित्रों को दुखी कर गये ‌।।


Post a Comment

0 Comments