Ticker

6/recent/ticker-posts

नवागत कलेक्टर ने सम्हाला पद भार

 


रिपोर्ट @@संतोष कुमार मिश्रा

विभागों का निरीक्षण कर लिया बैठक 


उमरिया --- आज उमरिया जिले के 20 वे कलेक्टर के रूप में श्री मती राखी सहाय ने शाम चार बजे  पद भार ग्रहण किया, तत्पश्चात कलेक्टर परिसर में संचालित सभी विभागों का निरीक्षण किया। पद भार ग्रहण करने के पश्चात पत्रकारों से संक्षिप्त  चर्चा करते हुए  बताया की सरकारी योजनाओं की योजनाओं को असली जामा पहनाना, उन्हें वांछित हाथों तक पहुचाना मेरी प्राथमिकता है। उमरिया जिला आदिवासी क्षेत्र है,जहाँ पर काम करने की अपार संभावनायें है, मेरी कोशिश है कि जिला विकास के सोपान की ऊंचाइयों तक पहुंचे। श्रीमती राखी सहाय ने यह भी कहा कि आज ही मैं जिला स्तरीय  बैठक कर विभाग वार विकास कार्यों की जानकारी लेकर प्राथमिकताये तय कर आगे की रणनीति तैयार की जायेगी, ताकि जिला  विकास कार्यों अव्वल साबित हो सकें। आपने यह भी कहा कि  जो विभाग अपने लक्ष्य में पीछे हैं, उन्हें आगे बढाने का काम किया जायेगा।

नवागत कलेक्टर से जिले वासियों की उम्मीदे बढ गयी है, चूंकि उमरिया जिले में वर्तमान परिवेश में  कानून व्यवस्था लचर होकर अराजकता की स्थिति से जुझ रहा था। अब नवागत कलेक्टर से उम्मीद बनी हुई है कि प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाते हुये जिले को व्यवस्थित रूप से चलायेगी।


Post a Comment

0 Comments