रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
पाली ब्लाक अध्यक्ष ने किया अभूतपूर्व स्वागत
बिरसिंहपुर पाली --- विंध्य धरा के लाडले सपूत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया इन दिनों विंध्य क्षेत्र के दौरा में गाँव गाँव घर घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। आप कटनी जिले से अपना दौरा शुरू कर मध्यप्रदेश के पूर्वी छोर के अंतिम छोर नर्मदा के उदगम स्थली अमरकंटक के गाँवों तक चलने, अपने कार्यकर्ताओं से मिलने और कांग्रेस में नयी जान फूंकने का काम कर रहे हैं। इस दौरान बीते दिन ढलती शाम आप उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर पहुंचे, जहाँ पर ब्लाक कांग्रेस के ऊर्जा वान युवा नेता रवि मिश्रा के नेतृत्व में हजारों काग्रेस जन उपस्थित होकर नगर के प्रवेश व्दार पर अपने नेता का भव्य स्वागत किया गया। एक पल के लिए पाली नगरी काग्रेस मय हो गयी। जहाँ पर कार्यकर्ताओं ने बैण्ड बाजो, और पटाखों की गडगडाहट के साथ अभिनंदन करते हुए बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया । जहाँ से बाइक रैली के शक्ल में नेता प्रतिपक्ष का जन सैलाब नगर की गलियों से होते हुए बिरासनी मंदिर पहुँच कर जगत जननी जगदंबा मैया बिरासनी की विधि वत पूजा आराधना कर जगत कल्याण की मन्नत मांगी। बिरासनी दरबार से नगर का भम्रण करते हुए अपने काफिले के साथ रवि मिश्रा सुपुत्र के के मिश्रा के घर पहुच कर के के मिश्रा जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका स्मरण किया। आप के के मिश्रा के युवक कांग्रेस के समय से जुड़े हुए नेता है, जिस वजह से नेता प्रतिपक्ष जी का उनसे आत्मीय लगाव था, जो एक बार उन्हें यहाँ खींच ले आयी।वैसे भी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने जबसे इस दायित्व को सम्हाला है, कांग्रेस में एक नयी ऊर्जा का संचार हुआ है, जिस कारण से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तक यह भरोसा बना हुआ है कि रवि मिश्रा जी का काम चाहे संगठन के तौर पर हो या व्यक्तिगत रूप से वह सम्मान मिल ही जायेगा, जिसका वह अधिकारी हैं । विदित होवे की कांग्रेस में जबसे रवि मिश्रा ने कमान सम्हाली है, तब से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सम्मान पूंछ परख बढी है जिससे कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी इसकी तस्दीक करती है, वही युवाओं का साथ ही रवि मिश्रा की ताकत बनी हुई है, जिस वजह से उनके साथ हरदम सैकड़ों युवाओं का दम सदा बना रहता है। बीते शाम का कार्यक्रम एक औपचारिक ही था, जिस पर हजारों काग्रेस जन उपस्थित होकर एक बार काग्रेस के पुर्नजीवित की ओर इशारा करती है।इस अवसर पर काग्रेस के हजारों की तादाद में लोग एकत्रित होकर अपने नेता से मिलने पहुंची ।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जानकी मिश्रा जी , इंटक श्रमिक संगठन के वरिष्ठ नेता प्रीतम पाठक जी पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय जी राम नारायण पांडे जी कृष्णकांत अवधिया जी, इंद्र नारायण मलिक जी रामकुमार तिवारी जी मनीष सिंह बडकरे जी संतोष शुक्ला जी रामबिहारी उपाध्याय जी रमेश सिंह जी दादूराम विश्वकर्मा,जी रामसिंह जी आनंद मिश्रा जी बब्लू शर्मा जी गौरव अग्रवाल जी विकाश सोनी जी उमेश यादव जी विजय यादव जी शीनू राव जी सुरेश पनिका जी मकसूद खान प्रदीप तिवारी जी शिवा नायक रोहन जैयसवाल अरूण सिंह दीपक नायक, सिया बाई कोल जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल जी , मुन्नी बाई नामदेव जी ,रामजी रौतेल, बलराम प्रजापति,दिलीप त्रिपाठी, विक्की दहिया भोला साहू, लक्ष्मण कुशवाहा जी राजेश कोल जी ,बंटी वर्मा,सनू उपाध्याय, हर्ष अवधिया जी साजिद वारशी दादू प्रजापति जी नितेश शुक्ला जी राकेश शुक्ला , रमेश दाहिया दिलीप महोबिया,अंकित मिश्रा , रजनीश तिवारी,अनिल यादव, रवि प्रजापति, सुनील साहू , चंद्रभान सिंह साजिद वारसी, जावेद खान, बाबू सिंह गौरव अग्रवाल, जावेद खान जी रुकेश बारी जी सुमित सेन एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


0 Comments