रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
धनपुरी। नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम का पर्व श्रद्धा एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा। मोहर्रम के अवसर पर 10 दिनों तक तकरीर एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। विशेष रूप से 10 मोहर्रम (यौमे आशूरा) के अवसर पर इमामबाड़ा धनपुरी में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इमामबाड़ा कमेटी के संयोजक तबरेज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मोहर्रम पर्व के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं को लेकर कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी संबंध में 1 जून 2026, सोमवार को रात्रि 8:30 बजे इमामबाड़ा धनपुरी में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में मोहर्रम पर्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं कमेटी सदस्यों से राय-मशवरा लिया जाएगा, जिससे कार्यक्रमों का बेहतर एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
कमेटी की ओर से नगर के सभी लोगों से अपील की गई है कि वे बैठक में समय पर उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं विचार साझा करें, ताकि मोहर्रम पर्व का आयोजन आपसी सहयोग, सौहार्द और भाईचारे के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।


0 Comments