Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना गोहपारु पुलिस द्वारा लूट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग 

थाना गोहपारु द्वारा लूट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। प्रकरण में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोहपारु में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान फरार आरोपी किरण जायसवाल पिता यमुना जायसवाल उम्र 22 वर्ष निवासी भदवाही थाना गोहपारु जिला शहडोल को आज दिनांक 26.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजकुमार मिश्रा थाना प्रभारी गोहपारु के नेतृत्व में, सउनि. भागचन्द्र चौधरी, प्रआर. अमृत यादव, आरक्षक संजय बैगा, आरक्षक अमर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Post a Comment

0 Comments