Ticker

6/recent/ticker-posts

कई महीनों से पाली ब्लॉक के मझगवा के आंगनबाड़ी केंद्र अरहरियाटोला आंगनबाड़ी सहायिका अनुपस्थित

 


रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

आखिर कब होगी कार्यवाही

उमरिया जिले के पाली विकास खंड में महिला बाल विकास पाली अंतर्गत ग्राम मझगवा के आंगनबाड़ी केंद्र अरहरियाटोला में सहायिका के पद पर सुश्री रीनू यादव का चयन महिला बाल विकास के नियुक्ति नियमानुसार मेरिट सूची में प्रथम आने पर कार्यालयीन पत्र क्रमांक 392 पाली दिनांक 17/10/2025 को की गई थी जिस पर सुश्री रीनू यादव ने दिनांक 27/10/2025 को कार्यालय महिला बाल विकास के अपनी उपस्थिति दी। परंतु उपस्थिति दिनांक से लेकर आज दिनांक

15/10/2025 तक आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित नहीं हुई एवं नआ ही अपनी अनुपस्थिति की कोई सूचना कार्यालय में किसी भी माध्यम से प्रेषित की। दिनांक 14/11/2025 को क्षत्रिय पर्यवेक्षक के माध्यम से अनुपस्थिति की सूचना उपरांत कार्यालयीन पत्र क्रमांक 436 पाली दिनांक 14/11/2025 को उपस्थिति हेतु पत्र जारी किया गया, पर रीनू यादव उपस्थित नहीं हुई,027/11/2025 को ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा भी बनवाया गया। कार्यालयीन पत्र क्रमांक 476 दिनांक 27/11/2025 को पुनः पत्र जारी किया गया , उपस्थित नहीं होने की दशा में 10/12/2025 को अंतिम चेतावनी पत्र जारी कर 15/12/2025 तक अंतिम अवसर भी प्रदान किया गया। उसके पश्चात लगातार कार्यालयीन पत्र क्रमांक 718 दिनांक 31/12/2025, पत्र क्रमांक 20,दिनांक 15/04/2026 को भी सूचना पत्र जारी करते हुए परियोजना अधिकारी पाली द्वारा दिनांक 09/05/2026 को अरहरियाटोला भ्रमण किया गया अनुपस्थिति पर ग्रामीणों से चर्चा उपरांत सेवा समाप्ति हेतु सहमति दी गई।अतः सुश्री रीनू यादव को इस जाहिर सूचना के माध्यम से अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है कि सूचना के 3 दिवस के भीतर अपनी उपस्थिति कार्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में दे अन्यथा की स्थिति में सुश्री रीनू यादव की सेवा समाप्ति की जाएगी ।


Post a Comment

0 Comments