रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
के के सपूत का सराहनीय कदम
समाज सेवा एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सपूत केके मेमोरियल समिति द्वारा दिनांक 10 मई 2026 को एक विशाल स्वास्थ्य जागरूकता सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का प्रायोजन शारदा इनर्जी एण्ड मिनिरल्स लिमिटेड द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सी एस आर )मद से कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।
शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना रहा।
इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें डां राजेश पांडेय,डां गंगेश टांडिया,डां बृजेश पटेल तथा डॉ अंशुमान सोनारे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप परीक्षण, शुगर जांच, बच्चों की स्वास्थ्य जांच तथा अन्य चिकित्सकीय सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही लोगों को स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम हैं। स्थानीय नागरिकों एवं सपूत के के मेमोरियल के संचालक श्री रविकांत द्विवेदी जी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों एवं चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



0 Comments