Ticker

6/recent/ticker-posts

जयसिंहनगर अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न, लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बने दुर्गा प्रसाद तिवारी

 


रिपोर्ट @जयप्रकाश नामदेव 

जयसिंहनगर, शहडोल। जयसिंहनगर अधिवक्ता संघ के चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद तिवारी ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज कर अपना नेतृत्व कायम रखा।


वहीं, जयसिंहनगर क्षेत्र के ऊर्जावान अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार जैसवाल, शानदार जीत दर्ज की सचिव पद पर लवकुश कुमार गुप्ता तथा सहसचिव पद पर अनिल कुमार शर्मा वहीं संजय राव पुस्तकालय प्रभारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को अधिवक्ता साथियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। न्यायालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए संघ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ की गरिमा बनाए रखने, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे।

चुनाव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पर सभी अधिवक्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया की सराहना की तथा नवनिर्वाचित टीम को उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।


Post a Comment

0 Comments