Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस के संरक्षण में फल फूल रहा घुनघुटी में गांजे का काला व्यवसाय

 


रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी

जगह जगह सुलग रही चोंगी 


बिरसिंहपुर पाली --- गांजा का अवैध कारोबार घुनघुटी में व्यापक रूप से फलफूल रहा है। बताया जाता है कि नेशनल हाईवे के किनारे स्थित  हनुमान मंदिर के बगल में यह कारोबार खुलेआम चल रहा है। बताया जाता है कि कभी कभार लुका छिपी में चलने वाला यह कारोबार अब पर्दे के पीछे चलने वाला यह धंधा अब दिन दहाड़े चल रहा है। गांजे का यह कारोबार अब पुलिस के संरक्षण में ही पनप रहा है। बताया जाता है कि पुलिस के संरक्षण होने के कारण गांजे के इस व्यवसाय में में संलिप्त अपराधी अब  बेखौफ रूप  से संचालित हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांजे की तस्करी शहडोल से एक बूलेट से  एक  खान खुली चांदनी में हर दिन शहडोल से घुनघुटी व्यवसायिक केंद्र में लाकर बेच रहा है।  ध्यान देने योग्य है कि पिछले दिनों घुनघुटी पुलिस ने एक  कारोबारी घराने के एक युवक को घुनघुटी पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ पकड़ कर विधिवत कार्यवाही की थी, तभी से इस कारोबार में पुलिस की संलिप्तता बराबर की बनी हुई है।इस कारोबार में पुलिस की संलिप्तता बराबर बनी हुई है। काले व्यवसायों में अंकुश लगाने वाली पुलिस जब इस तरह के काले कारनामों में खुद संलिप्त हो जाती है तब यह कारोबार बेलगाम बनकर समाज में घातक बनकर समाज को ही निगलने लगता है।

युवा पीढ़ी का भविष्य लग रहा है दांव में ---

बताया जाता है कि घुनघुटी में फल फूल रहे इस काले व्यवसाय के कारण आज की युवा पीढ़ी पूरी तरफ से इसके गिरफ्त में दिखाई दे रही है। आज जगह-जगह गांजे के चिल्लम जगह -जगह सुलगती नजर आ रही है। जिन नौनिहालों के हाथों में आज कलम होनी चाहिए उन हाथों में आज गांजे की चिल्लम देखकर लगता है कि आने वाला भविष्य कितना खतरनाक मोड में आ गया है। खेद जनक कहा जाता है कि अपराध मुक्त समाज की जिम्मेदारी निभाने वाली पुलिस आज समाज को कौन सी दिशा में ले जा रहा। देश सेवा के नाम पर आज पुलिस चंद्र रूपयों के लालच में इस तरह के घिनौने खेल का हिस्सा बन कर समाज को कंलुषित करने से कब बाज आयेगी ।

आबकारी विभाग की भूमिका संदिग्ध 

विदित होवे की घुनघुटी क्षेत्र में जिस तरह गांजे का कारोबार बेखौफ रूप से चल रहा है, जिसमें आबकारी विभाग की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। बताया जाता है कि पिछले दिनों आबकारी विभाग ने गांजे के दो तस्करों को पकड़ा था, और उन पर कार्यवाही के नाम पर  अपनी गाड़ी में बैठा कर मोर्चा फाटक ले के आयी, और बीच रास्ते में ही उन आरोपियों को छोड़ दिया गया। भले ही विभाग अपनी ओर से  ऐसी घटनाओं को गर्त में छिपा देती है, लेकिन चाक चौबंद समाज की नजर इन सब पर बराबर बनी रहती है। 

पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा 

घुनघुटी में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों में जिले के पुलिस अधीक्षक से क्षेत्र के जागरूक लोगों ने अपेक्षा की है कि इस तरह के सामाजिक अपराधों पर हस्तक्षेप करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें, ताकि नशा मुक्त समाज की कल्पना साकार हो सकें ‌।







Post a Comment

0 Comments