रिपोर्ट @शम्भूनाथ सोनी
विधायक ने लोकार्पित किया 100 सीटर छात्रावास
शिक्षा के प्रकाश से आलौकित होगा भविष्य -सुश्री मीना सिंह
बिरसिंहपुर पाली --- पाली नगर में नव निर्मित दो छात्रावास का लोकार्पण मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री मीना सिंह के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष श्री मती अनुजा पटेल ने किया। सर्व प्रथम माननीय मुख्य अतिथि और जन प्रतिनिधियों ने गणेश गौरी का मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा आराधना करते हुए दो छात्रावासों को लोकार्पित किया गया , तत्पश्चात विधायक एवं गणमान्य नागरिकों ने नव निर्मित भवन का भ़मण कर उसका विधिवत देखने, जांचने, परखने का काम बखूबी किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में माननीय अतिथि गणों का माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने अपने संबोधन में हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज दो छात्रावासों का लोकार्पण किया जा रहा है, यह हमारी विधायक सुश्री मीना सिंह जी के प्रयास से ही संभव हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी में विकास का चक्र तेजी से चलता है और आगे भी चलता रहेगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री मीना सिंह जी ने अपने उदबोधन में कहा की मध्यप्रदेश सरकार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ रहा है, उसी के परिणामस्वरूप क्षेत्र में विद्यालय भवनों और छात्रावासों का निर्माण कराया गया है ताकि छात्र छात्राओं को सुगमता पूर्वक अध्ययन कर सकें, साथ ही इन छात्र छात्राओं को दो डेस और पुस्तकों की सुविधा प्रदान की जाती है। इसी तरह मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है, वह भी फोर प्लेन सड़क बनी हैं जिससे आवागमन को सुगम बना दिया है। पिछली सरकार में सडकों के नाम पर भारी दुर्दशा बनी हुई है।
आपने आगे मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए किसान सम्मान निधि, लाडली बहना योजना, छात्र वृत्ति योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना किसानों को जीरो प्रतिशत पर लोन उपलब्ध कराने जैसे जन कल्याण कारी योजनाओं के विस्तार से जन समुदाय को संबोधित किया ।
गरिमा मयी कार्यक्रम में आज नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष राजेश पटेल, पाली नगर के पार्षद गण, जनपद पंचायत सदस्य धूूप सिंह, नव नियुक्त एल्डर मैन प्रदीप सोनी, सुधीर मोटवानी, कामता विश्वकर्मा,कमल , विजय तिवारी, घुनघुटी मंडल अध्यक्ष अशोक नायक, भाजपा के वरिष्ठ नेता सरजू प्रसाद अग्रवाल,, राम सुशील मिश्रा,,पवन मिश्रा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमृत लाल जयसवाल, जिला मंत्री बबली यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रेमलता वर्मन, सुदामा विश्व कर्मा, बहादुर सिंह, राजकुमार अग्रवाल, , देवी सिंह, गुलाब सिंह, राम प्रसाद महरा, छत्रपाल सिंह, के साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकत्ताओं ने भाग लिया।


0 Comments