मिर्जा अफसार बेग
भिलाई (स्वतंत्र व्यू)। भिलाई हाउसिंग बोर्ड के कैलाश नगर निवासी एवं नेशनल प्लेयर अमित सिंह ने अपना जन्मदिन इस बार बेहद सादगी और सेवाभाव के साथ मनाकर एक मिसाल पेश की। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताया, उनके साथ केक काटा और खुशियां साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने धरती इंटरनेशनल फाउंडेशन में गुप्त रूप से दान कर समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
अमित सिंह के जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके मित्रों और समर्थकों ने अलग-अलग शहरों में भंडारे का आयोजन कराया। कई स्थानों पर अनाथ आश्रमों, जरूरतमंदों और गरीब बच्चों के बीच भोजन वितरित कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। अमित सिंह ने अपने मित्रों से भी आग्रह किया था कि उनके जन्मदिन पर अनावश्यक दिखावे के बजाय जरूरतमंदों की मदद और सेवा को प्राथमिकता दी जाए।
जन्मदिन के अवसर पर अमित सिंह को शुभकामनाएं देने वालों में राजनीतिक, सामाजिक, खेल, प्रशासनिक और मीडिया जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल रहीं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गृह मंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, भिलाई सांसद विजय बघेल, पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के कोच ज्वाला सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज़ एंकर, पूर्व विधायक अमित जोगी, पूर्व पुलिस अधीक्षक विश्वास चंद्राकर, भाजपा नेत्री दिव्या रतन भसीन, धरती इंटरनेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं कवि निषाद राजपूत, टीवी अभिनेता सनी, एनडीटीवी स्पोर्ट्स एंकर संजय किशन, आईपीएस अधिकारी मनीष शर्मा, रायपुर एसपी संजीव शुक्ला, विधायक ईश्वर साहू, फिल्म निर्देशक कपिल पुरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, न्यूज़ ऑफ इंडिया के चीफ एडिटर जगबहन यादव, गायिका ममता चौधरी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रवक्ता आदित्य भगत सहित अनेक लोगों ने अमित सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
अमित सिंह के जन्मदिन पर उमड़ी शुभकामनाओं की यह बधाई केवल उनकी लोकप्रियता को ही नहीं दर्शाती, बल्कि खेल के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके जुड़ाव को भी रेखांकित करती है। उन्होंने अपने जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखकर बुजुर्गों, बच्चों और जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने का माध्यम बनाया।
सेवा, सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश के साथ मनाया गया अमित सिंह का यह जन्मदिन भिलाई में चर्चा का विषय बना रहा।





0 Comments