Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल पुलिस की तत्परता से दो नाबालिग सकुशल दस्तयाब

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
जयसिंहनगर एवं गोहपारू पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिवारों में लौटी खुशियां, दोनों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया

शहडोल। जिले में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की शीघ्र तलाश कर उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए शहडोल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी एवं संवेदनशील कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. श्री संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना जयसिंहनगर एवं थाना गोहपारू पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका एवं एक 15 वर्षीय नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

जयसिंहनगर पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल खोज निकाला

थाना जयसिंहनगर में 05 जुलाई 2026 को एक फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री 03 जुलाई 2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों एवं रिश्तेदारियों में काफी तलाश की, लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं मिला। फरियादी ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ ले जाया गया है।

सूचना मिलते ही थाना जयसिंहनगर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर गंभीरता से विवेचना प्रारंभ की। पुलिस टीम ने लगातार पतारसी करते हुए संभावित स्थानों पर तलाश की और अथक प्रयासों के बाद वार्ड क्रमांक 10, थाना जयसिंहनगर क्षेत्र से नाबालिग बालिका को सकुशल एवं सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी के सकुशल मिलने से परिवार में खुशी का माहौल लौट आया।

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरीक्षक अजय कुमार बैगा के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रमोद कुमार अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार, आरक्षक नीरज शुक्ला एवं महिला आरक्षक खुशबू लोधी की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

गोहपारू पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग बालक को सुरक्षित बरामद किया

इसी प्रकार थाना गोहपारू क्षेत्र में 05 जुलाई 2026 को एक फरियादी ने अपने 15 वर्षीय नाबालिग पुत्र के घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारियों में लगातार तलाश किए जाने के बावजूद बालक का पता नहीं चल सका। फरियादी ने आशंका व्यक्त की कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर बालक को अपने साथ ले जाया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना गोहपारू पुलिस ने तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध कर बालक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी एवं संभावित स्थानों पर तलाश की जाती रही। पुलिस की सक्रियता, तत्परता एवं लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप 16 अगस्त 2026 को नाबालिग बालक को बस स्टैंड, थाना गोहपारू क्षेत्र से सकुशल एवं सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया।

आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। लंबे इंतजार के बाद बेटे के सकुशल घर लौटने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोहपारू निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रामानंद तिवारी की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की तत्परता ने दो परिवारों को दी राहत

शहडोल पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों ने एक बार फिर यह साबित किया है कि गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की तलाश को पुलिस सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ ले रही है। त्वरित सूचना, सतत पतारसी, संभावित स्थानों पर लगातार तलाश और पुलिस टीमों की सक्रियता के चलते दोनों नाबालिगों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया जा सका।

शहडोल पुलिस की तत्पर कार्रवाई से दो परिवारों में एक बार फिर खुशियां लौट आईं।


Post a Comment

0 Comments