Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति की बैठक का होगा आयोजन

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग

शहडोल -भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय जिला कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन दिनांक- 07 सितंबर दिन सोमवार को समय दोपहर 2:00 बजे से
स्थान शहडोल नगर के कमला नगर स्थित“अटल निलय” जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी की अध्यक्षता में एकदिवसीय कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में अपेक्षित श्रेणी में इनकी रहेगी उपस्थित संभाग प्रभारी,जिला प्रभारी,सांसद, जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,विधायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष ,प्रदेश मोर्चे प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी,जिला कार्यसमिति सदस्य,मोर्चों के जिलाध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,अभियान की सभी जिला टोली,अभियान की सभी मंडल टोली सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक में अपनी सहभागिता निभाएं।





Post a Comment

0 Comments