Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, गांधी चौक पर फूंका पुतला

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
शहडोल। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस शहडोल ने 8 अक्टूबर 2026 को नगर के गांधी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।


प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाते हुए अपने आक्रोश का इजहार किया। गांधी चौक पर हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विरोध जताया।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी, राजेश सोंधिया, अभिषेक शुक्ला, सनी खान, इकराम अली, प्रभात शुक्ला, मुशरान खान, सत्यम कुशवाहा, सत्यम प्रजापति और इमरान खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर संगठन ने अपना विरोध दर्ज कराया।





Post a Comment

0 Comments