Ticker

6/recent/ticker-posts

धनपुरी में नगर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन

 




रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
धनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष अजय अवस्थी जी के मुख्य आतिथ्य एवं नगर कांग्रेस कमेटी धनपुरी के अध्यक्ष मोहम्मद साबिर जी के नेतृत्व में नगर धनपुरी में कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव प्रदीप सिंह जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलमीत सिंह खनूजा जी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुबारक मास्टर जी, नगरपालिका उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद खंडेलवाल जी, बुढार ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी राजीव शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा जी, बुढार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित सिंह जी, नगर कांग्रेस धनपुरी प्रभारी शेखर चौधरी जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा मो. आजाद जी, नौशेरमा खान जी, मो. कलाम एडवोकेट जी, आनंदमोहन जायसवाल जी, जिला सचिव इंद्रकुमार मिश्रा जी, नगर अध्यक्ष बुढार हर्ष पाठक जी, नगर अध्यक्ष बकहो जवाहर राव जी, मंडलम अध्यक्ष रीजनल अशोक सिंह जी, मंडलम अध्यक्ष धनपुरी अनिल जायसवाल जी, मंडलम अध्यक्ष अमलाई ओमकार सिंह जी, मो. इकबाल जी, एडवोकेट रामेश्वर गौतम जी, रवि सिंह जी, छोटा शहीद जी, शंकर लोधी जी, जुल्फकार अली जी एडवोकेट, जब्बार खान जी, नईम खान लाला जी, राजू बारी जी, अनिरुद्ध सिंह जी, गणेश कुशवाहा जी, जनार्दन शर्मा जी, संदीप कुशवाहा जी, हेमंत बारी जी, निजाम खान जी, रतन सोनी जी, साहू जी, पप्पू सिद्दीकी जी, रमाकांत विश्वकर्मा जी (चिंटू), आफताफ खान (गोलू) जी, राजा हसन जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

बैठक में युवा कांग्रेस बुढार ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक यादव जी, मो. मतलूब खान जी, सफीक खान जी, इजहार हाजी जी (लल्ला), एडवोकेट प्रदीप वर्मा जी, सिफतैन खान (शालू) जी, वाशिम खान (सोमू) जी, मो. आदिल जी, जोहेब खान जी, मोहसिन खान जी एवं सुमित पाण्डेय जी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ जनता के बीच उठाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन की मजबूती एवं आगामी गतिविधियों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की सक्रियता और एकजुटता का संदेश दिया।


Post a Comment

0 Comments