Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल में भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम का पुतला दहन

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
JNU यौन उत्पीड़न मामले में कथित संरक्षण को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर उठाए सवाल, महिला मोर्चा ने की जवाबदेही तय करने की मांग

शहडोल। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा कथित संरक्षण दिए जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने शहडोल के गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में निष्पक्षता के साथ कार्रवाई होनी चाहिए तथा पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए जिम्मेदार पक्षों की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

महिलाओं के सम्मान पर चुप्पी कब टूटेगी?

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े गंभीर मामले में कांग्रेस नेतृत्व अपना स्पष्ट पक्ष कब रखेगा? प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पीड़ित बेटियों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और पूरे मामले में पारदर्शिता के साथ जवाबदेही तय की जाए।

महिला मोर्चा की ओर से कहा गया कि महिलाओं के अधिकारों, स्वाभिमान और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की चुप्पी या दोहरे मापदंड स्वीकार्य नहीं हैं। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में निष्पक्ष जांच, न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। संगठन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए उनकी आवाज निरंतर बुलंद होती रहेगी।

महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहीं उपस्थित

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी सरावगी, जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम चतुर्वेदी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा गुप्ता एवं श्रीमती उर्मिला कटारे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संतोष लोहानी, मनोज गुप्ता, गोपाल शर्मा, रवींद्र वर्मा, आयुष पांडे, सुनीता तर्किहार, सरिता शर्मा, पुष्पा द्विवेदी, रेखा त्रिपाठी, सुनीता यादव, जागृति कुसुम, नीलम पटेल, रचना श्रीवास्तव, रागिनी गुप्ता, निशा सक्सेना, रीता सोनी, उषा, निशा गौतम, श्रद्धा सिसोदिया, रोशनी सोनी, बेला, लक्ष्मी साहू, ज्योति तिवारी, आशा सोनी, रामा पदम, सविता अवस्थी, लक्ष्मी पांडे, सीमा गहरवार, काजल सरावगी, वंशिका मजूमदार, सविता सिंह, शिप्रा मजूमदार एवं रोशनी सराफ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए संबंधित मामले में स्पष्ट जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।


Post a Comment

0 Comments