रिपोर्ट @संतोष कुमार मिश्रा
मझगवां में सुरंग बनाकर 12 लाख की चोरी
बिरसिंहपुर पाली ---पाली थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस की रात्रि गश्त महज कागजों में सिमट कर रह गई है, संजय गांधी ताप परियोजना आवासीय कॉलोनी में पिछले महीने हुई लाखों की चोरी का पाली पुलिस आज तक एक सुराग तक नहीं लगा पाई और अब पाली मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर ग्राम मझगवां में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक विधवा आशा कार्यकर्ता के कच्चे मकान में पीछे बाड़ी की तरफ से बाकायदा सुरंग खोदकर 12 लाख की बड़ी चोरी को अंजाम देकर पूरे थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, फरियादिया कुसुमकली यादव ने थाना पाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 18 अक्टूबर की रात 10:30 बजे वह अपने कच्चे मकान में ताला लगाकर पक्के मकान में सो गई थी, सुबह 5 बजे ताला खोलने गई तो ताला तो खुला लेकिन दरवाजा नहीं खुला,तब उसने पीछे जाकर देखा तो दीवार में बड़ी सुरंग बनी थी, अंदर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और दो पेटियों में रखे 2 लाख 6 हजार नगद सहित सोने का मंगलसूत्र, हार, चैन, लॉकेट, अंगूठी, चूड़ी, कंगन, झुमके करीब 70 ग्राम सोने के आभूषण एवं चांदी की पायल, पाजेब, कड़े, बिछिया करीब 750 ग्राम वजनी सहित कुल 12 लाख की संपत्ति चोर ले उड़े, पाली पुलिस ने FIR No. 503/26 धारा 305(A), 331(4) BNS के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन सवाल यह है कि जब सुरक्षित कॉलोनी की चोरी का खुलासा अबा तक नहीं हुआ तो सुदूर गांव में सुरंग खोदकर हुई इस सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश पुलिस कैसे करेगी।


0 Comments