Ticker

6/recent/ticker-posts

शहडोल पुलिस की नकली भारतीय करेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

 


रिपोर्ट @मिर्जा अफसार बेग
8 लाख 71 हजार 700 रुपये की नकली करेंसी जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार


शहडोल। नकली भारतीय करेंसी के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए शहडोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना खैरहा पुलिस ने नकली नोटों के लेन-देन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 लाख 71 हजार 700 रुपये की नकली भारतीय करेंसी, नकली नोट तैयार करने में प्रयुक्त प्रिंटर और एक मोटरसाइकिल सहित कुल 9 लाख 21 हजार 700 रुपये की मशरूका जब्त की गई है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना खैरहा पुलिस को नकली भारतीय करेंसी के कारोबार की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई की।


घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी, 1803 नकली नोट बरामद

दिनांक 06 नवंबर 2026 को थाना खैरहा पुलिस ने ग्राम छिरहटी के पास मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उनके पास रखे बैग से नकली भारतीय करेंसी नोट बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 रुपये के 1702 नकली नोट, जिनकी कीमत 8 लाख 51 हजार रुपये, तथा 200 रुपये के 101 नकली नोट, जिनकी कीमत 20 हजार 200 रुपये है, बरामद किए। इस प्रकार कुल 1803 नकली नोटों की कीमत 8 लाख 71 हजार 200 रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त नकली करेंसी तैयार करने में प्रयुक्त एक प्रिंटर एवं एक होंडा एसपी साइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP20NX9675 भी जब्त की गई।

पांच आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

मामले में पुलिस ने निम्नलिखित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

शरद सिंह मरावी, पिता संपत सिंह मरावी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम नौगुला, थाना राजेंद्रग्राम, जिला अनूपपुर।

अरविंद सिंह, पिता उदयभान सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम अईली, थाना खैरहा, जिला शहडोल।

मनीष कुमार, पिता मंगल सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी जिला डिंडौरी।

अनिल कुमार उरेती, पिता शंकर सिंह उरेती, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम लालपुर, थाना गाड़ासरई, जिला डिंडौरी।

नन्हे सिंह मरकाम, पिता रामसिंह मरकाम, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम बांदर, थाना गाड़ासरई, जिला डिंडौरी।

पुलिस ने प्रकरण में थाना खैरहा में बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में एसडीओपी धनपुरी श्री विकास पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी खैरहा उप निरीक्षक उमाशंकर चतुर्वेदी एवं थाना खैरहा की संपूर्ण पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

0 Comments