शहडोल - अधीक्षक संप्रेक्षण गृह बालिका शहडोल ने जानकारी दी है कि बालिका संप्रेक्षण गृह शहडोल में विधि विवादित बालिकाओं को विभिन्न किशोर न्याय बोर्ड के आदेश से अभिरक्षा में रखा जाता है इन बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई जाती हैं बालिकाओं के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु योगाभ्यास कराना अत्यंत आवश्यक है अधीक्षक श्रीमती संजीता भगत के अथक प्रयासों के बाद संस्था में बालिकाओं को योगा व्यायाम ध्यान सिखाने हेतु 22 जून 2021 से योगा टीचर श्रीमती वर्षा तनेजा नियमित रूप से प्रातः 6ः30 से 7ः30 बजे तक बालिकाओं को सिखाया जा रहा है।
उन्होंने बताया है कि बालिकाएं अपने घर परिवार से दूर रहकर काफी अकेलापन महसूस करती हैं और कुछ बालिकाएं संस्था में लंबे समय तक रहने के कारण दुखी रहने लगती हैं योगा ध्यान बालिकाओं की इसी मन स्थिति को ठीक करता है बालिकाएं प्रतिदिन मन लगाकर योगा सीख रही हैं।


0 Comments