मोहम्मद शकील
शहडोल । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की घोषणा के बाद अब भाजपा कार्यकर्ताओं की निगाहें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर लगी हुई है बताया जाता है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के वर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और अब नए जिला अध्यक्ष की घोषणा होनी है पार्टी की रीढ़ माने जाने वाली युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने के लिए भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा जोर आजमाइश की जा रही है और राजधानी के चक्कर भी लगाए जा रहे हैं वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय सिंह बघेल हैं जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है सूत्रों की माने तो बघेल भाजपा की टीम में जाने के लिए पुरजोर कोशिश किए थे लेकिन असफल हुए हैं उनके कार्यकाल का भी 4 साल पूरा हो चुका है कोरोना महामारी के कारण कार्यकारिणी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की घोषणा में विलंब हो रहा है हालांकि अभी तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा भी नहीं हो पाई है और प्रदेश कार्यकारिणी में भी जगह पाने के लिए शहडोल संभाग के युवा नेता लगे हुए हैं
कोयलांचल से चर्चाओं में यह नाम
वर्तमान में भाजपा जिला अध्यक्ष पद शहडोल जिला मुख्यालय निवासी के पास है ऐसे में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष पद कोयलांचल क्षेत्र से दिया जा सकता है कोयलांचल क्षेत्र से तीन नामों की चर्चाएं जोरों पर हैं उसमें नितिन सिंह राणा जानू छाबड़ा एवं आदित्य पांडे के नाम चर्चाओं में आ रहे हैं नितिन सिंह राणा वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पद पर हैं और राजनैतिक सहित रचनात्मक एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं वही जानू छाबड़ा भी पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य इंद्रजीत सिंह चावड़ा के सुपुत्र है तीसरा नाम आदित्य पांडे का आ रहा है जो कि विद्यार्थी परिषद में कई वर्षों तक कार्य किए हैं और वर्तमान में युवा मोर्चा के महत्वपूर्ण पद पर हैं अन्य नामों में प्रकाश नारायण शुक्ला वैभव पांडे राहुल द्विवेदी आशीष तिवारी सौरव बोले आदि दावेदारी कर रहे हैं ब्यौहारी क्षेत्र से भारतीय जनता युवा मोर्चा के वर्तमान जिला मंत्री आलोक मिश्रा भीम भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं राहुल द्विवेदी भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष है और काफी मेहनती भी हैं अब देखना यह है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का अगला अध्यक्ष कौन होता है।


0 Comments