अभय जयसवाल
धनपुरी । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के चहेते मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी आगमन आज धनपुरी नगर के इंडोर स्टेडियम में हुआ मुख्यमंत्री ने आसन सम्हालते हुए ही सभी से सोसल डिस्टेंस का पालन करने का अनुरोध किया उसके पश्चात जेतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिह ने मंच के माध्यम से जिले की मांगों से अवगत करवाया तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह जी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री को अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम शहडोल जिले तथा विशेष रूप से धनपुरी नगर को सम्पूर्ण 100% प्रतिशत टीकाकरण के लिये धन्यवाद दिया तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने धनपुरी, बकहो,एव बुढार को एक करके धनपुरी को नगरनिगम बनाने की मांग को विचार करने का अस्वाशन दिया एवं जिन कास्तकारों को जमीन अधिग्रहण के बाद भी नोकरी नही मिली है एस ई सी एल से चर्चा करके जल्द समस्या का निदान कराने का अस्वाशन भी दिया अंत मे मुख्यमंत्री ने धनपुरी नगर की जनता से एक बात कही की जिस तरह से कोरोना टीकाकरण में नगर की जनता नम्बर वन रही है इसे देखते हुये में यह वादा करता हूँ धनपुरी नगर को विकाश में भी नंबर वन बनाने में भी कोई कसर नही छोडूंगा ।


0 Comments