Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रकाशित खबर “तक हो रहा डेल्टा प्लस वेरिएंट नहीं मिला शहडोल में कोई संदिग्ध मेडिकल कॉलेज में नहीं है तैयारी” के संबंध में वस्तुस्थिति

 


शहडोल - मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डॉ0 मिलिंद शिलारकर नेे समाचार पत्र में प्रकाशित श्घातक हो रहा डेल्टा प्लस वेरिएंट नहीं मिला शहडोल में कोई संदिग्ध मरीज मेडिकल कॉलेज में नहीं है तैयारीश् के संदर्भ में लेख किया है कि कोरोना डेल्टा प्लस वेरिएंट का प्रबंधन किसी अन्य को भी संक्रमित मरीज जैसा ही होता है डेल्टा प्लस वेरिएंट में अलग से कोई प्रबंधन नहीं होता है, डेल्टा प्लस वेरिएंट साधारण कोरोना के तुलनात्मक ज्यादा संक्रामक है एवं ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने बताया कि आम जनमानस कैसे इससे बचाव के लिए कोरोना उचित व्यवहार जैसे सदैव मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग  का पालन करना, भीड़ में न जाना, सेनेटाइजेशन कराना इत्यादि आवश्यक है साथ ही स्वयं को कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाकर सुरक्षित किया जा सकता है। कतिपय समाचार में प्रकाशित खबर निराधार है।

Post a Comment

0 Comments