उमरिया -रेल यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए कांग्रेस ने रेलवे स्टेशन का घेराव कर रेल महाप्रबंधक के नाम सौपा ज्ञापन
उमरिया से गुजरने वाली सभी रेलो का उमरिया स्टेशन में रोके जाने की मांग की इस अवसर पर उपस्थित अल्प संख्यक के संभागीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रवक्ता मो० नईम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उमरिया की जनता की लगातार उपेक्षा की जा रही है उमरिया स्टेशन में जिन ट्रेनों का पहले स्टॉपेज था उन ट्रेनों का उमरिया से स्टॉपेज छीन कर उमरिया की जनता के सांथ अन्याय किया जा रहा है जो कि बर्दाश्त नही किया जाएगा।
अगर ट्रेनों का स्टॉपेज उमरिया स्टेशन में चालू नही किया जाता है तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी केंद्र सरकार व रेल प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस के प्रत्याशी रहे ध्यान सिंह ने कहा कि रेल्वे द्वारा जनता की उपेछा को हम बर्दाश्त नही करेंगे।
असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक मो० असलम शेर ने कहा कि केंद्र की बी जे पी सरकार द्वारा हमारे उमरिया की जनता की जो उपेछा की जा रही है उसको हम बर्दाश्त नही करेंगे अगर रेलवे प्रसाशन द्वारा जो उमरिया स्टेशन में ट्रेनों का स्टॉपेज बंद किया गया है अगर चालू नही होता है तो हम उमरिया की जनता के लिए बड़े से बड़े आंदोलन के लिए तैयार है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में संभागीय अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता मो० नईम, कांग्रेस के प्रत्याशी रहे ध्यान सिंह, प्रदेश समन्वयक ओबीसी संभागी अध्यक्ष मो० असलम शेर, झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शेख शाहरुख़, बांधवगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष आदित्य तिवारी, संतोष राठौड़, संदीप बैगा, विशोक यादव, राकेश विश्वकर्मा, हनीफ खान, हरीश यादव, रामरतन प्रजापति, इज़हार खान, अजीत पटेल, मोहम्मद आरिफ, कृष्णकांत तिवारी, तौशीफ खान, फिरोज खान, मोहम्मद हारून, प्रदीप बैगा, पुष्पेन्द्र राठौड़, सोहित चतुर्वेदी, ब्रिजेश बैगा, कामेश्वर तिवारी, हर्ष दुबे, ज्योति तोमर, आशुतोष,माला सोनी, नशरीन, गोल्डी सोनी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



0 Comments