Ticker

6/recent/ticker-posts

धनपुरी थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे जी जामा मस्जिद कच्ची मोहल्ला मे पेश इमाम और नगर वासियों से की अपील गाइडलाइन का पालन करें और टीका लगवाएं

 


मोहम्मद शकील 

धनपुरी थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे ने आम जनता से अपील किया है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु शासन प्रशासन की गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करें धनपुरी थाना प्रभारी ने कहा कि कोरोनावायरस हमारे सामने नई चुनौतियां पेश कर रहा है अब इसके साथ ब्लैक फंगस ने हम सभी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है इससे बचने के लिए हमें हर हाल में कोविड-19 का पालन करना है हमें स्वयं का बचाव करते हुए इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क का उपयोग करने के साथ-साथ दूसरों से कम से कम 2 गज की दूरी बना कर रखना है सभी लोग बिना कारण के घरों से बाहर ना निकले और कोरोनावायरस कर्फ्यू का पालन करें जो भी गाइडलाइन शासन प्रशासन द्वारा जारी की गई है वह सिर्फ आप के बचाव के लिए है आप की सुरक्षा के लिए है सभी का जीवन अमूल्य है सभी अपने आप की रक्षा करते हुए अपने परिवार को सुरक्षित रखें सभी लोग वैक्सीन लगवाएं इससे सभी कोरोना से सुरक्षित रह पाएंगे उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग पुलिस और जिला प्रशासन लगातार सभी की सुरक्षा के लिए काम कर रहा है जो नियम बनाए गए हैं उसका गंभीरता से सभी को पालन करना है और सुरक्षा के लिए बनाए गए नियम का पालन करते हुए शासन प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें ।



Post a Comment

0 Comments