मोहम्मद शकील
उमरिया ज़िले के लोकप्रिय, सरल सहज व्यक्तित्व के धनी कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव जी के 53 वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनके किये गए कार्यों से प्रेरित होकर उमरिया ज़िले के युवाओं द्वारा पैग़ाम फॉउन्डेशन के बैनर तले केक काटकर एवं 53 पौधे लगाकर गांधी चौक स्थित नवीन पार्क में सफलतामपूर्वक मनाया गया एवं उनके लंबी त उम्र की कामना करती है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित टीम के संस्थापक और युवाओं के प्रसिद्ध शायर एवं समाजसेवी शारिब अशरफी , अध्यक्ष श्री योगेश खण्डेलवाल, मनोज नापित ,अजय कुमार गुप्ता एवं अन्य युवा उपस्थित रहे है।
*कलेक्टर साहब ने 53 पौधे लगाकर किया पौधारोपण*
जिले के लोकप्रिय,मिलनसार चरित्र एवं सरल स्वभाव के धनी वर्तमान कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव जी के जीवन के सफलतम 53 वर्ष पूर्ण हो रहे है।इसी सफलतम 53 वर्ष के पूर्ण होते हुए टीम के युवओं ने 53 पौधे लगाने का संकल्प लेते हुए स्वमं कलेक्टर सर के साथ मिलकर युवाओं का दिल रखने के लिए 53 पौधरोपण करके कार्यक्रम को सफल बनाया।टीम के अध्यक्ष योगेश खण्डेलवाल ने बताया है कि इन 53 पौधे के रोपन के बाद इनका संरक्षण करने की टीम ने संकल्प लिया है।और जिले के कलेक्टर की लंबी उम्र की कामना करती है।
*विभिन प्रजातियों के पौधों से हुआ वृक्षारोपण*
माननीय कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर युवाओं द्वारा 53 विभिन्न प्रकार के पौधों जिनमें गुलमोहर,सप्तपरणी,कदम्ब, आम ,बेल ,जामुन,नीम, बाँस, अशोक, रातरानी,बेला, मोगरा,चमेली एवं नाना प्रकार की प्रजाति के पौधों के समावेश से स्थानीय नवीन पार्क एवं कलेक्टरेट कॉलोनी में पार्क गुलज़ार हुआ।
*मास्क,सोशल डिस्टनसिंग का किया गया पालन*
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए एवं कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार कार्यक्रम में नियमित रूप से मास्क, सोशल डिस्टनसिंग का विशेष रूप से पालन किया गया एवं कोरोना को हराने के लिए टीम पैगाम के युवाओ ने सत प्रतिशत वैक्सीनशन महाअभियान में कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव (IAS) सर एवं प्रशासन का कदम से कदम साथ देने का संकल्प लिया गया।
*वृक्षारोपण कार्यक्रम में इन्होंने कहा:-*
कोरोना की जंग में सभी ने अपनी अपनी महती भूमिका अदा की है,हम प्रकर्ति से बहुत कुछ लेते है पर देते कुछ नही है।इस तारतम्य में आज हम और हमारी टीम ने संकल्पित होकर जिले के कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव IAS सर के सफलतम 53 वे जन्मदिन के पूर्ण होने पर 53 वृक्षों से प्रकर्ति का सृजन करते हुए पौधारोपण किया गया।ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैं कि अपने घरों के बाहर फलदार, छायादार वृक्ष लगाएं ताकि प्राकृतिक ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जा सके।



0 Comments