वारदात की सूचना पर पहुंचे राजनगर थाने की टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस उच्चाधिकारी
डॉग स्कॉयड और फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना की होगी सूक्ष्मता से जांच
राजनगर। अनूपपुर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत सेक्टर सी वार्ड क्रमांक M/4 पम्प हाउस राजनगर के सामने दोपहर 3 बजे एक 23 वर्षीय महिला सौम्या त्रिपाठी की हत्या हुई है। जानकारी के अनुसार महिला घर मे अकेली थी। घर खुला हुआ था। व घर की आलमारी खुली हुई है व सामान बिखरे हुए हैं। महिला के शरीर से झुमका मंगलसूत्र व पायल अंगूठी गायब है। घटना के सम्बंध में जानकारी अनुसार महिला अपने पति व सास के साथ निवास करती थी। मृतक महिला की सास
सुधादेवी त्रिपाठी पति स्वर्गीय शंकर त्रिपाठी उम्र 53 वर्ष द्वारा आज 17 जुलाई की शाम लगभग 4:30 बजे रामनगर थाना पुलिस को सूचना दी गयी कि मैं सेक्टर-सी में अपने बेटे संजय त्रिपाठी व बहू सौम्या त्रिपाठी उम्र 23 वर्ष के साथ निवास करती हूं सुबह 6 बजे ड्यूटी पर चली गई थी व बेटा बहू दोनों घर पर ही थे। ड्यूटी से 3:00 बजे जब मैं घर पर आई तो मैंन देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर जाकर देखें तो दूसरे कमरे में किचन के पास मेरी बहू सौम्या त्रिपाठी खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना राजनगर पुलिस को दी गयी
*घटना की जानकारी मिलते ही मौके में पहुंचे एसडीओपी कोतमा*
प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 2:00 बजे मृतक सौम्या त्रिपाठी घर के बाहर फैलाए हुए कपड़े को उठाते हुए देखा गया था। लेकिन जब पुलिस टीम द्वारा घर में जाकर देखा गया तो मृतक के सर पर गहरी चोट लगने से महिला पूरी तरह से खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई पाई गई थी साथ ही महिला के मंगलसूत्र, बाली,पायल अन्य कई समान के साथ ही आलमारी,दराज पूरी तरह से खुले हुए थे जिससे कि यह भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि लूट की घटना को अंजाम देने आए अज्ञात आरोपियों द्वारा महिला की हत्या की गई है।
घटना की सूचना पर अनूविभागीय अधिकारी शिवेंद्र सिंह बघेल जांच दल के साथ मौके पर उपस्थित हुए व थाना राजनगर से घटना की जांच विवेचना अधिकारी फूलमती अहिरवार,पुष्पराज सिंह,सन्त द्विवेदी,संजीव त्रिपाठी,कपिल चक्रवर्ती,बिपिन बिहारी राय घटनास्थल पर पहुंच जांच में लगे हुए हैं।
इनका कहना है।
घटना की सूचना 3 बजे मिली थी। सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची हुई है। 23 वर्षीय महिला की हत्या हुई है। महिला घर मे अकेली थी। डॉग स्कॉयड बुलाकर घटना की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
शिवेंद्र सिंह बघेल
अनूविभागीय अधिकारी कोतमा
0 Comments