Ticker

6/recent/ticker-posts

मंदिर मस्जिद में भी 6 से अधिक लोगो को पूजा करने की मिले अनुमति - राशिद खान

 


शहडोल।   समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता राशिद खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां है कि धार्मिक स्थलों पर मंदिर मस्जिद 6 लोगों के अलावा भी लोगों को इबादत करने की अनुमति दी जाए। श्री खान   कहा   कि कोविड-19 गाइडलाइन को पालन करते हुए यह अनुमति दी जाए जिस तरह से शादी विवाह पर 100 और शव यात्रा अंतिम संस्कार पर 50 लोग एवं सिनेमा थिएटर  में   क्षमता से आधी  50 से 50 परसेंट की छूट दी गई है।  उसी प्रकार धार्मिक स्थलों पर भी 6 लोगों के अलावा अन्य लोगों की अनुमति प्रदान की जाए जैसा कि 21 जुलाई 2021 को मुस्लिम धर्मावलम्बियों  का त्यौहार ईद उल अजहा मनाया जाएगा।  इस दिन मस्जिदों ईदगाह पर 6 लोगों के अलावा और लोगों को इबादत करने की अनुमति की मांग समाजवादी पार्टी के द्वारा की जा रही है। इसी के साथ   सभी धार्मिक स्थलों पर 6 लोगों के अलावा लोगों को इबादत करने की अनुमति प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन से की गई है।  इन बिंदुओं पर ध्यान देते हुए अनुमति प्रदान की जाए एवं कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार धार्मिक स्थलों को भी उसी तरह अनुमति दी जाये  जिस तरह शादी विवाह अंतिम संस्कार के लिए नियम बनाए गए हैं।  जब  सिनेमा थिएटर  को भी 50 परसेंट की क्षमता  के साथ   खोलने के अनुमति है तो फिर धार्मिक स्थलों पर भी 6 लोगों   से अधिक पूजा करने और नमाज करने   की    अनुमति प्रदान की जाए।  लेकिन साथ में कोविद से सुरक्षा के प्रति नियमों के पालन करने की समझाइश भी लोगो दी जाना आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments