Ticker

6/recent/ticker-posts

विशाखापटनम-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 8 जुलाई से दौड़ेगी पटरी पर

 


मोहम्मद शकील 

शहडोल। रेलवे द्वारा विशाखापटनम-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 जुलाई से प्रारंभ की जा रही हैं। 

ट्रेन क्रमांक 08573 विशाखापटनम-भगत की कोठी 8 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार को और ट्रेन क्रमांक 08574 भगत की कोठी- विशाखापट्टनम 10 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

ट्रेन क्रमांक 08573 विशाखापटनम-भगत की कोठी  प्रत्येक गुरुवार को विशाखापटनम से 05.25 बजे रवाना होगी तथा दूसरे दिन रात 8 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन क्रमांक 08574 भगत की कोठी-विशाखापटनम प्रत्येक शनिवार को भगत की कोठी से रात 8 बजे रवाना होगी तथा तीसरे दिन 09.50 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत इसका स्टॉपेज रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रारोड़, अनूपपुर तथा शहडोल  स्टेशनों में दिया गया है।      

इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 08 स्लीपर, 03 एसी-III, 01 एसी-II तथा 01 पेंट्रीकार सहित कुल 19 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।

Post a Comment

0 Comments